सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

हस्तरेखा शास्त्र: बहुत ही भाग्यशाली लोगों की हथेली में होती हैं इस तरह की लकीरें

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 25 Jun 2021 06:47 AM IST
विज्ञापन
palmistry astrology know about your money in life
हथेली पर शुक्र पर्वत अंगूठे के नीचे वाला हिस्सा कहलाता है। - फोटो : अमर उजाला

हथेली पर मौजूद ये कुछ निशान आपको बना सकते हैं अमीर और भाग्यशाली


ज्योतिषशास्त्र में जहां व्यक्ति की कुंडली का अध्ययन कर उसके भविष्य के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होती हैं, वहीं हस्तरेखा शास्त्र के जरिए व्यक्ति की हथेली में मौजूद लकीरों, निशानों, पर्वत और बनावट के आधार पर भविष्य के बारे में कुछ जानकारी हासिल की जाती है। हथेली में बने उभारों को पर्वत कहा जाता है। ये पर्वत सभी ग्रहों का प्रतिनिधित्व करते हैं और इनकी स्थिति देखकर भविष्य के बारे में बहुत कुछ बताया जा सकता है। हथेली पर कुछ निशान बहुत ही खास होते हैं जो बहुत ही कम लोगों की हथेली में बनता है। अगर ये निशान आपकी हथेली में बनते हैं तो समझिए आप बहुत जल्द ही धनवान होने वाले हैं। आज हम आपको हथेली पर बनने वाले इन्हीं निशानों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली और आर्थिक रूप से संपन्न होता है। 

Trending Videos
palmistry astrology know about your money in life
palmistry

1.हथेली पर शुक्र पर्वत
वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख-सुविधा और ऐशोआराम प्रदान करने वाला ग्रह माना गया है। हथेली पर शुक्र पर्वत अंगूठे के नीचे वाला हिस्सा कहलाता है। अगर किसी भी जातक की हथेली में शुक्र पर्वत उभार पर है तो व्यक्ति के जीवन में पैसों की कठिनाईयां नहीं आती हैं। उसे हर प्रकार की सुख सुविधा का आनंद प्राप्त करने का अवसर मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
palmistry astrology know about your money in life
palmistry

2. हथेली पर सूर्य पर्वत
हथेली पर सूर्य पर्वत रिंग फिंगर जिसे अनामिका उंगली भी कहते हैं उसके नीचे बना हुआ होता है। ज्योतिष में शुभ सूर्य जातक के जीवन में यश समृद्धि, नाम, सम्मान, पद आदि का कारक होता है। अगर सूर्य पर्वत में उभार होने के साथ एक रेखा निकलती हुई भाग्य रेखा के साथ जाकर मिले तो ऐसे लोगों को अचानक धन लाभ होता है।

palmistry astrology know about your money in life
palmistry

3.हथेली पर शनि पर्वत
हथेली पर शनि पर्वत मध्यमा उंगली के नीचे वाले हिस्से में बना हुआ होता है। अगर कोई रेखा मणिबंध (जहां से हथेली की शुरुआत होती है) से निकले हुए सीधे शनि पर्वत पर आकर मिले तो यह व्यक्ति को बहुत ही भाग्यशाली बनाती है। ऐसे व्यक्ति के जीवन में कभी भी पैसे और मान सम्मान की कमी नहीं होती।

विज्ञापन
palmistry astrology know about your money in life
palmistry
4.हथेली पर गुरु पर्वत
तर्जनी उंगली की ठीक नीचे वाले हिस्से को गुरु पर्वत कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र में गुरु पर्वत बहुत ही शुभ फल देने वाले ग्रह हैं। हस्तरेखा ज्योतिषशास्त्र के अनुसार गुरु पर्वत में उभार के साथ-साथ अगर क्रॉस का निशान बनता है व्यक्ति के जीवन में भाग्य बहुत ही प्रबल होता है। ऐसे जातक को विवाह के बाद सबसे ज्यादा सफलता और तरक्की प्राप्त होती है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed