ग्रहों का हमारे भविष्य पर बहुत ही ज्यादा प्रभाव पड़ता है। ग्रह विभिन्न राशियों में भ्रमण करते हैं। ग्रहों के भ्रमण का जो प्रभाव राशियों पर पड़ता है उसे गोचर फल कहते हैं। यदि हम ग्रहों के राशियों में गोचर काल कि बात करें तो सूर्य, शुक्र, बुध का गोचर काल 1 माह, चंद्र का सवा दो दिन, मंगल का 57 दिन, गुरू का 1 वर्ष, राहु-केतु का डेढ़ वर्ष व शनि का गोचर काल ढाई वर्ष का होता है। साल 2021 में भी आए दिन ग्रहों का गोचर या राशि परिवर्तन हो रहा है। अब नवंबर माह का आरंभ होने वाला है और यह माह भी ग्रह-नक्षत्रों के हिसाब से ज्यादा ही प्रभवशाली माना जा रहा है। ज्योतिष के अनुसार नवंबर 2021 में भी कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा और इस राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ने वाला है। नवंबर माह में बुध,गुरु और सूर्य राशि परिवर्तन कर रहे हैं। जैसा कि सब जानते हैं कि ये तीनों ग्रह बुद्धिमत्ता, भाग्य और सफलता के द्योतक हैं। इन ग्रहों का राशि परिवर्तन इन राशियों के लिए बहुत शुभ हैं। आइए जानते हैं कि आखिर किन राशियों के लिए नवंबर का महीना तरक्की के योग और सुख समृद्धि लेकर आएगा।
Jyotish: नवंबर का महीना लाएगा इन राशियों के लिए बहुत सारी खुशियां और सौभाग्य
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नयी दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:02 AM IST
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X