सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Mahashivratri 2022: राशि अनुसार महाशिवरात्रि पर करें इन मंत्रों का जाप, भोलेनाथ पूरी करेंगे मनोकामना

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 20 Feb 2022 08:36 AM IST
विज्ञापन
mahashivratri 2022 puja vidhi mantra significance
महाशिवरात्रि 2022: फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को पड़ने वाली शिवरात्रि महाशिवरात्रि कहा जाता है। शास्त्रों के अनुसार फाल्गुन माह चतुर्दशी तिथि को ही भगवान शिव और पार्वती का विवाह हुआ था। इस कारण से इसका विशेष महत्व होता है। - फोटो : अमर उजाला

Mahashivratri 2022: इस वर्ष महाशिवरात्रि का पर्व 01 मार्च, मंगलवार को है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को पड़ने वाली शिवरात्रि महाशिवरात्रि कहा जाता है। शास्त्रों के अनुसार फाल्गुन माह चतुर्दशी तिथि को ही भगवान शिव और पार्वती का विवाह हुआ था। इस कारण से इसका विशेष महत्व होता है। महाशिवरात्रि का त्योहार शिव भक्त के लिए विशेष होता है, इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा-आराधना और जलाभिषेक करते हुए शिव भक्ति में लीन होते हैं। इस बार महाशिवरात्रि पर खास संयोग का निर्माण होने जा रहा है। महाशिवरात्रि धनिष्ठा नक्षत्र और परिघ योग में होगा फिर इसके बाद शतभिषा नक्षत्र और शिव योग रहेगा। वहीं सूर्य और चंद्रमा कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। महाशिवरात्रि पर विजय, अभिजीत, गोधूलि और निशिता मुहूर्त में शिव आराधना करना विशेष फलदायी रहता है।



भगवान शिव का एक नाम भोलेभंडारी भी है। मान्यता है भगवान शिव जल्द प्रसन्न होने वाले देवता हैं। मात्र एक लोटा जल शिवलिंग पर अर्पित करने से भगवान भोलेनाथ अपने सभी भक्तों की मनोकामना जल्द से जल्द पूरी कर देते हैं। शिव आराधना में मंत्रों का जाप बहुत ही कल्याणकारी और शुभफल देने वाला साबित होता है। ऐसे में महाशिवरात्रि पर शिवलिंग आराधना करते हुए व्यक्ति को अपनी राशि के अनुसार शिव मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। मान्यता है महाशिवरात्रि पर राशि के अनुसार शिवमंत्रों का जाप करने से व्यक्ति की कुंडली में मौजूद अशुभ ग्रहों का प्रभाव खत्म हो जाता है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए महाशिवरात्रि पर किन मंत्रों का जाप करना लाभकारी होगा।

Trending Videos
mahashivratri 2022 puja vidhi mantra significance
राशि
मेष राशि- मेष राशि वाले महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा के बाद 'ह्रीं ओम नम:शिवाय ह्रीं' मंत्र का जप 108 बार करें। इस मंत्र के जप से शिक्षा के क्षेत्र में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। जो लोग अपना घर बनाने का सपना संजोए बैठे हैं इस दिन शिव मंत्र का जप करने से उनकी इच्छा पूरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
mahashivratri 2022 puja vidhi mantra significance
राशि
वृष राशि- वृष राशि वाले जातक मल्लिकार्जुन का ध्यान करते हुए ओम नम:शिवाय मंत्र का जप करें। शिवरात्रि पर भगवान शिव की इस प्रकार पूजा करने से ऊर्जा का विकास होता है और कार्य क्षमता बढ़ती है।
mahashivratri 2022 puja vidhi mantra significance
मिथुन
मिथुन राशि- इस राशि वाले लोग शिवरात्रि के दिन महाकालेश्वर का ध्यान करते हुए ओम नमो भगवते रूद्राय मंत्र का जप करें। इस मंत्र के जप से लोग आर्थिक परेशानियों से मुक्ति पाना चाहते हैं उन्हें धन लाभ का मौका मिलता है।
 
विज्ञापन
mahashivratri 2022 puja vidhi mantra significance
राशि
कर्क राशि-  इस महाशिवरात्रि भगवान भोलेनाथ आप के ऊपर अपनी कृपा बरसाएं तो शिव पूजा के बाद ओम हौ जूं स: इस मंत्र का जप करें। इस प्रकार शिव की पूजा करने से भौतिक सुख के साधन बढ़ते हैं।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed