Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Ank Jyotish 14 September: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
अंक 1
आज आपको सफलता पाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना होगा। आपकी कला एवं संगीत में विशेष रूचि रहेगी। खाली समय में दोस्तों के साथ किसी अहम मुद्दे पर चर्चा करेंगे। विरोधियों में आपका भय बना रहेगा।
शुभ अंक – 19
शुभ रंग – लाल
अंक 2
उतावलापन से कोई भी निर्णय न लें अन्यथा हानि होगी। आज आपकी तरफ नए मित्र दोस्ती का हाथ बढ़ायेंगे। माता के आशीर्वाद से कोई भी कार्य करेंगे तो सफलता मिलेगा।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग - सफेद
अंक 3
आज अपने परिवार, भाई- बहन के साथ सुखद समय बितेगा। विद्यार्थियों के लिए, प्रॉपर्टी, जमीन-जायदाद का कार्य करने वाले लोगों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। जरूरत है वाणी पर नियंत्रण की।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग - हल्का नीला
अंक 4
आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। प्यार में थोड़ी निराशा हाथ लग सकती है। आप अपनी मीठी बातों द्वारा स्थिति को संभाल लेंगें। पार्टनरशिप से कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं।
शुभ अंक – 11
शुभ रंग – नारंगी