अंक ज्योतिष 15 जुलाई 2021: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
अंक - 1
परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। परिजनों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। बड़े बुजुर्गों का स्वास्थ्य बार-बार बिगड सकता है। व्यापार व कारोबार में नए संम्पर्क बनेंगे। पुराने कार्यो को निबटने के लिए सही दिन है। दिन ऊर्जा से भरा होगा। रचनात्मक कार्य करेंगे। कार्यक्षेत्र में नया काम आने से थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन फिर भी आप इसे पूरा कर लेंगे।
शुभ अंक - 34
शुभ रंग – सुनहरा
अंक – 2
नए लोगों पर विश्वास कम करें। खासकर अपनी योजनाओं को दूसरों को न बताएं। आज प्रतिस्पर्द्धियों पर विजय प्राप्त करेंगे। प्रेम जीवन में रूठना मनाना चल सकता है। प्रेम संबन्धों में मर्यादा का ध्यान रखें नहीं तो साथी खफा हो सकता है। आपकी सुनियोजित जीवनशैली में आप को आकस्मिक भावनात्मक झटका लग सकता है।
शुभ अंक - 2
शुभ रंग - पीला
अंक - 3
प्रेम जीवन साथी से मिलने का मन करेगा। यदि लव पार्टनर आपसे दूर है तो उनसे मुलाकात की योजना बन सकती है। कार्यक्षेत्र के लिए दिनमान अच्छा है। धन लाभ के संकेत हैं। निजी जीवन में खान-पान पार्टी में समय बीतेगा। अपने दोस्तों के साथ समय व्यतीत करेंगे। आज आपको व्यर्थ की यात्रा भी करनी पड़ सकती है।
शुभ अंक - 1
शुभ रंग - लाल
अंक – 4
कार्यक्षेत्र में आपको सामान्य परिणाम मिल सकते हैं। आज आप योग्यताओं और क्षमताओं का भरपूर इस्तेमाल करेंगे तो सफलता मिलेगी। आप की तर्क शक्ति अच्छी है लोगों को प्रभावित करेंगे। समाज में लोग सहयोग देंगे। राजनीति में आपका संपर्क, संबन्ध बड़े-बड़े लोगों से होगा। प्रेमी में आपसी मतभेद रह सकता है। बात को न बढ़ाएं, बल्कि परिस्थिति को सुलझाने का प्रयास करें।
शुभ अंक – 26
शुभ रंग – भूरा