सब्सक्राइब करें

अंक ज्योतिष 17 जुलाई 2021: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Sat, 17 Jul 2021 07:33 AM IST
विज्ञापन
Numerology Prediction 17 July 2021 Ank Jyotish
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Trending Videos
Numerology Prediction 17 July 2021 Ank Jyotish

अंक - 1
आज किसी काम के बन जाने से मन में संतुष्टि का भाव रहेगा। लेकिन आलस्य भी बना रहेगा। सेहत ठीक नहीं रहेगी। आपने जो अपने जीवन के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए, उनसे जीवन में बढ़ोत्तरी होगी। आज आपके हाथों से कोई अच्छा कार्य सम्पन्न होगा। पति—पत्नी में तनाव का रिश्ता रह सकता है। कम्प्यूटर आदि उपकरणों में बाधाएं आएंगी।
शुभ अंक - 33
शुभ रंग – सुनहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
Numerology Prediction 17 July 2021 Ank Jyotish

अंक – 2
आज समसामायिक विषय पर मित्रों के साथ किसी गंभीर मुद्दे पर चर्चा होगी। रूके हुए कार्यों को लेकर कुछ नए अवसर हाथ लगेंगे, जिससे आपके उत्साह में वृद्धि होगी। टैक्स आदि सम्बन्धित कार्यों में परेशानी आ सकती है। जो बदलाव आप अपने कार्यस्थल में लाना चाहते हैं, उनपर अमल करने का सही वक्त है। लम्बे समय से खराब चल रहे। प्रेम-संबन्ध मधुर बनेंगे। 
शुभ अंक - 46
शुभ रंग - पीला

Numerology Prediction 17 July 2021 Ank Jyotish

अंक - 3
किसी जनकल्याण कार्य को करने से समाज में मान—सम्मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सामाजिक मेल—जोल में मन रमेगा। पार्टी मूवी आदि का कार्यक्रम बन सकता है। नये रिश्ते बनाने के लिए दिन है। आप नई वस्तुओं की खरीददारी कर सकते हैं। किसी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपका फायदा उठाने की कोशिश करेगा।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग – मेजेन्टा

विज्ञापन
Numerology Prediction 17 July 2021 Ank Jyotish

अंक – 4
कार्यक्षेत्र में आप पेशेवर तरीके से कार्य करेंगे। आपकी मानसिक ताकत चरम सीमा पर है। इस कारण आप सही निर्णय लेंगे। किसी मित्र को अपनी महत्वाकांक्षा पर हावी न होने दें। रोमांस के मामलों में धोखाधड़ी हो सकती है। आप अपना लक्ष्य हासिल करने का प्रयास करेंगे। संतान घर के काम—काज में मदद करेगी।
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – क्रीम



अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed