अंक 1
Ank Jyotish 7 April: इन 3 मूलांक वालों के लिए खास रहेगा दिन, करियर में दिखेगा बदलाव
Numerology Prediction Today in Hindi: दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। ऐसे में आइए अंक राशिफल को जानते हैं।
अंक 2
मूलांक 2 वालों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से लाभकारी रहने वाला है। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। खास बात यह है कि, आज आप कोई बड़ा निवेश या घर खरीदने का विचार भी बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी।
शुभ अंक - 21
शुभ रंग - सफेद
अंक 3
मूलांक 3 वालों के लिए दिन मिला-जुला रह सकता है। कोर्ट के मामले के लिए किसी व्यक्ति विशेष से मुलाकात करेंगे। काम में सफलता के योग हैं, लेकिन लापरवाही आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती हैं।
शुभ अंक-12
शुभ रंग -पीला
अंक 4
मूलांक 4 वालों को आज खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल रखने की जरूरत है। खासकर पुराने वाहन या बेकार चीजों पर पैसा खर्च करने से बचें। इस समय विदेश यात्रा के लिए प्लानिंग करेंगे। इस समय छात्रों के लिए अनुशासन सफलता की कुंजी बन सकती है। निरंतर आप प्रयास करते रहें।
शुभ अंक -5
शुभ रंग - लाल
अंक 5
मूलांक 5 वालों की सेहत में पहले से सुधार देखने को मिलेगा। लेकिन ध्यान रखें कि, लापरवाही अभी भी भारी पड़ सकती है। खानपान को संतुलित रखें और बाहर की चीजों से थोड़ा परहेज करें। पुरानी बातों से खुद को दूर रखें और मन को पॉजिटिव रखने की कोशिश करें।
शुभ अंक -21
शुभ रंग -नीला