Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Ank Jyotish 19 July: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
अंक 1
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके काम को सराहना मिलेगी और आप भाग्य के भरोसे आज के दिन को बेहतर बना पाएंगे। दांपत्य जीवन में तनाव में कमी आएगी और स्वास्थ्य सुधरेगा। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा।
शुभ अंक-17
शुभ रंग- सुनहरा
अंक 2
माता पिता का आशीर्वाद और सहयोग आपके कामों को आगे बढ़ाएगा। संतान को सुख की प्राप्ति होगी और आपकी लव लाइफ में भी अच्छा समय रहेगा जिसकी वजह से आज प्रियतम के साथ समय बिताने का मौका आएगा।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- भूरा
अंक 3
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। हालांकि दांपत्य जीवन में तनाव देखने को मिल सकता है, जिसके लिए आपको पहले से तैयार रहना होगा और स्थिति को बढ़ने से रोकने का प्रयास करना होगा। आपके शत्रु चाह कर भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे, आप उन पर भारी पड़ेंगे।
शुभ अंक-7
शुभ रंग- केसरिया
अंक 4
संतान के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है। वे पूरे परिश्रम से अपने हर काम को अंजाम देंगे। वहीं प्रेम के मामलों में आपको सफलता मिलेगी और आपका प्रियतम प्रेम विवाह का प्रस्ताव रख सकता है। आध्यात्मिक क्षेत्र में भी आज आपको फायदा होगा। हालांकि भाग्य में थोड़ी कमी रहेगी, जिससे बनते काम अटक सकते हैं। कार्य क्षेत्र में मेहनत जारी रखें और थोड़ा इंतजार करें। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा।
शुभ अंक-5
शुभ रंग- नारंगी