Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Ank Jyotish 09 February: मूलांक 8 वालों को व्यापार में मिलेगा लाभ, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष
Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष के माध्यम से आप अपनी दैनिक योजनाओं को अधिक प्रभावशाली और सफल बना सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं।
अंक 1
आज का दिन आपके लिए संतुलन बनाए रखने वाला रहेगा। आर्थिक मामलों में कोई भी फैसला लेने से पहले सोच-विचार जरूरी है, क्योंकि जल्दबाज़ी नुकसान का कारण बन सकती है। पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा, वरना किसी करीबी से मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी, लेकिन पढ़ाई कर रहे छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ अंक: 10
शुभ रंग: सुनहरा
अंक 2
आज कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। दोस्तों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जिससे काम कुछ हद तक आसान होगा। हालांकि कुछ कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं, जिससे मन थोड़ा विचलित रह सकता है। दूसरों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए किसी सरकारी काम के पूरे होने के योग बन रहे हैं।
शुभ अंक: 29
शुभ रंग: सफेद
अंक 3
आज आपकी वाणी और व्यवहार आपकी सबसे बड़ी ताकत साबित होंगे। व्यापार में लाभ के संकेत हैं और विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा, लेकिन कोई छोटी इच्छा पूरी हो सकती है। संतान से खुशी और सहयोग मिलने के योग हैं।
शुभ अंक: 12
शुभ रंग: पीला
अंक 4
आज आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसके चलते यात्रा करनी पड़ सकती है। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। लंबे समय से अधूरे पड़े काम पूरे होंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। संपत्ति और धन से जुड़े मामलों में लाभ के योग हैं। जीवनसाथी के साथ समय सुखद बीतेगा और आपसी समझ बढ़ेगी।
शुभ अंक: 22
शुभ रंग: नीला

कमेंट
कमेंट X