Samudrik Shastra: अगर भाग्य का साथ न मिले तो कड़ी मेहनत के बाद भी व्यक्ति सफल नहीं हो पाता है। वहीं अगर व्यक्ति भाग्यशाली हो तो उसे जीवन में धन-दौलत, ऊंचा पद और शोहरत आसानी से मिल जाती है। हम सभी के शरीर पर कुछ ऐसे निशान या तिल होते हैं, जो भाग्यवान होने के संकेत देता है। सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर पर मौजूद सभी निशान का विशेष महत्व है। शरीर पर लहसुन का निशान होना और भी शुभ होता है। इसके अलावा तिल जिस स्थान पर होता है उस जगह से जीवन के शुभ और अशुभ परिणामों का पता लगाया जाता है। बता दें, व्यक्ति के शरीर पर बने ये निशान और तिल उसकी पर्सनालिटी और भविष्य के बारे में राज उजागर करते हैं जैसे ज्योतिष शास्त्र में जन्म कुंडली देखकर भविष्य के बारे में बताया जाता है, वैसे ही सामुद्रिक शास्त्र में शरीर पर मौजूद निशान, चिन्ह या तिल को देखकर मनुष्य के स्वभाव को भापा जाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको लड़कियों के शरीर पर मौजूद कुछ ऐसे निशान के बारे में बताने वाले है, जो उन्हें भाग्यवान बनाते हैं।
Lucky Moles: भाग्यशाली होती हैं वो लड़कियां जिनके शरीर पर होते हैं ऐसे निशान, परिवार के लिए भी होती हैं शुभ
पैर के तलवे में इस चिन्ह का होना
पैर के तलवे में तिल होना शुभ होता है। हालांकि, तलवे में शंख, कमल या चक्र चिन्ह बना होना और भी शुभ माना जाता है। अक्सर जिन लड़कियों के पैर के तलवे में ये चिन्ह होते हैं, वह अपने परिवार के लिए बेहद ही भाग्यशाली होती हैं। इसके अलावा यदि किसी लड़की के पैर का अंगूठा चौड़ा और गोलाई एवं लालिमा लिए हुए होता है, उनका पूरा परिवार सुख पूर्वक जीवन व्यतीत करता है।
यहां पर तिल होना
हर इंसान के शरीर पर तिल होते हैं। सभी तिलों का अलग अर्थ होता है। हालांकि, किसी महिला के शरीर पर दाएं हिस्से की तुलना में बाएं हिस्से में अधिक तिल होते हैं, तो उसे भाग्यशाली माना जाता है।
चौड़ा माथा
सभी के शरीर में माथे की बनावट बेहद ही महत्वपूर्ण होती है। इससे व्यक्ति के भाग्य का पता लगाया जा सकता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लड़कियों का माथा चौड़ा होता है वे बहुत भाग्यवान होती हैं। यदि माथा तीन अंगुल से भी चौड़ा और चंद्रमा के आकार का हो तो ऐसी लड़कियां सौभाग्य और सुख में वृद्धि करने वाली होती हैं।
लंबी उंगलियां
जिन लड़कियों के पैरों की उंगलियां लंबी और सुंदर होती हैं, वे अपने पति के लिए बहुत भाग्यशाली होती हैं। माना जाता है कि इनकी जिस भी व्यक्ति से शादी होती हैं, उसे नौकरी और व्यवसाय में खूब तरक्की प्राप्त होती है।

कमेंट
कमेंट X