आपकी हथेली पर भाग्यरेखा से आपके भाग्य का विचार किया जाता है। मेहनत के साथ-साथ भाग्य के सहयोग से जीवन में सफलता को प्राप्त किया जा सकता है। भले ही आप खूब मेहनत क्यों न कर लें, लेकिन जब तक आपका भाग्य आपके साथ नहीं होगा तब तक आपको सफलता हासिल नहीं होगी। ऐसे में आप अपनी भाग्यरेखा से यह जान सकते हैं कि आप कितने भाग्यशाली हैं।
हथेली पर क्या कहती है आपकी भाग्य रेखा, जानें कब और कैसे मिलेगी कामयाबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाग्य रेखा को समझने के लिए सबसे पहले यह जानिए कि आपकी हथेली में भाग्य रेखा कहां है। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार हथेली में शनि पर्वत मध्यमा उंगली की जड़ में स्थित होता है। इसे हथेली में शनि का स्थान कहा जाता है। हथेली में किसी भी स्थान से चलकर जो रेखा शनि पर्वत तक पहुंच जाती है वह रेखा भाग्य रेखा कहलाती है।
जिस व्यक्ति की हथेली में भाग्य रेखा का उद्गम चन्द्र पर्वत से होता है तो किसी स्त्री के सहयोग से व्यक्ति को भाग्य का फल मिलता है यानी ऐसा व्यक्ति स्त्री के सहयोग से जीवन में उन्नति पाता है। ऐसे व्यक्ति अपनी पत्नी से सलाह लेकर या पत्नी के साथ मिलकर कोई काम करें तो यह तेजी से उन्नति की ओर बढ़ते जाते हैं।
जिस व्यक्ति की हथेली में भाग्य रेखा का उद्गम जीवन रेखा से आरंभ होता है उसे अपनी मेहनत का पूरा फल मिलता रहता है और यह जीवन में खूब कामयाब होते हैं। लेकिन इसमें इनके सगे-संबंधियों का बहुत योगदान होता है।
जिस व्यक्ति की भाग्य रेखा का आरंभ हथेली के मध्य भाग से होता है उन्हें जीवन के शुरुआती दिनों में काफी संघर्ष करना पड़ता है। युवावस्था में आने के बाद इन्हें अपने परिश्रम और योग्यता से भाग्य का साथ मिलना आरंभ होता है।

कमेंट
कमेंट X