Palmistry: सभी की हथेलियों पर कुछ ऐसे निशान व लकीरें होती हैं जो व्यक्ति के भविष्य के बारे में बताती हैं। ये सभी निशान बेहद ही खास और महत्वपूर्ण होते हैं। हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र की माने तो मनुष्य के हाथों पर बनी लकीरें व्यक्ति के स्वभाव को बताती है। यहीं नहीं हथेली पर मौजूद कुछ लकीरें व्यक्ति को भाग्यशाली भी बनाती है। माना जाता है कि जिन लोगों की हथेली में 'वी' का निशान तर्जनी और मध्यमा अंगुली के बीच में होता है तो यह बहुत लकी माना जाता है। साथ ये लोग अधिक भरोसेमंद भी होते है। हर लकीर का अपना अलग महत्व होता है। लेकिन हाथों की कुछ लकीरें और निशान व्यक्ति के लिए अशुभ भी होते हैं। इन रेखाओं की वजह से व्यक्ति को जीवन में हर चीज के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि हथेली पर किस निशान या रेखा का होना अशुभ होता है।
Palmistry: हथेली में ये निशान माने जाते हैं अशुभ, व्यक्ति को बार-बार मिलती है असफलता
हाथ में राहु रेखा
माना जाता है कि जिन व्यक्ति के हाथों में राहु रेखा होती है उनका जीवन बहुत कष्टमय कटता है। इस रेखा को चिंता रेखा या विघ्न रेखा भी कहा जाता है। हस्तरेखा शास्त्र अनुसार, इस रेखा के होने से व्यक्ति को करियर में बार- बार असफलताओं का सामना करना पड़ता है।
शनि पर्वत पर निशान
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार यदि व्यक्ति के शनि पर्वत पर क्रॉस का निशान बना होता है, तो इसे अशुभ माना जाता है। जिन व्यक्ति के हाथों में ये निशान होता है ऐसे लोगों को जीवन में बदनामी का सामना करना पड़ता है।
विवाह रेखा का कई शाखाओं में बटना
अगर हाथ में विवाह रेखा कई शाखाओं में बंट जाएं तो इससे व्यक्ति को दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार ऐसे व्यक्ति की छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई भी होती है।
सूर्य रेखा पर द्वीप
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार सूर्य रेखा पर द्वीप का निशान होना बेहद अशुभ होता है। ऐसे व्यक्ति पर बहुत अधिक कर्ज हो जाता है। साथ ही जीवन में कई परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है।

कमेंट
कमेंट X