Samudrik Shastra: हस्तरेखा शास्त्र में जैसे हथेली की रेखाओं से भविष्य का पता लगाया जाता है, वैसे ही सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के विभिन्न अंगों की बनावट देखकर भी किसी व्यक्ति के स्वभाव और भाग्य के बारे में जानकारी मिलती है। हर व्यक्ति की गर्दन की आकृति, लंबाई और चौड़ाई अलग-अलग होती है, जो उसकी व्यक्तिगत पहचान और व्यक्तित्व को दर्शाती है। सामुद्रिक शास्त्र और हस्तरेखा विज्ञान दोनों में ही गर्दन की बनावट को खास महत्व दिया गया है क्योंकि यह व्यक्ति के धन-संपदा और जीवन की सफलताओं का संकेत देती है।
Vastu Tips: क्या इस दिशा में मोबाइल रखकर सोते हैं आप? बिगड़ सकती है नींद, ऊर्जा और करियर
गर्दन की खासियतों को देखकर यह जाना जा सकता है कि व्यक्ति को जीवन में कितनी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा और उसकी आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी। कुछ प्रकार की गर्दन वाले लोग धन-संपदा के मामले में हमेशा खुशहाल रहते हैं और उन्हें कभी भी पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ता। वहीं, कुछ अन्य प्रकार की गर्दन वाले व्यक्तियों को सफलता पाने के लिए अधिक संघर्ष करना पड़ता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि कैसी गर्दन वाले लोगों को कभी भी पैसों की कमी नहीं होती और गर्दन की बनावट हमें उनके भविष्य के बारे में क्या-क्या संकेत देती है।
Vastu Tips For Shoes: घर में इस जगह भूलकर भी न रखें जूते-चप्पल, बुरे प्रभाव से नहीं बच पाएंगे आप
2 of 6
samudrik shastra
- फोटो : adobe stock
- हस्तरेखा विज्ञान के मुताबिक, जिन लोगों की गर्दन छोटी होती है, वे बहुत भाग्यशाली माने जाते हैं। ऐसे लोगों को जीवन में कभी किसी चीज की कमी महसूस नहीं होती। उनका स्वभाव भी शांत और नेक होता है। ये लोग बहुत ईमानदार होते हैं और रिश्तों को पूरी निष्ठा से निभाते हैं। मेहनत और किस्मत के साथ ये जीवन में अच्छी सफलता हासिल करते हैं। जो भी काम ये शुरू करते हैं, उसे पूरी लगन से पूरा करते हैं और हमेशा भाग्य का साथ मिलता है।
3 of 6
samudrik shastra
- फोटो : adobe stock
- जो लोग अपनी गर्दन शंख जैसी शेप वाली रखते हैं, उन्हें शुभ माना जाता है। हस्तरेखा के अनुसार, ऐसे लोग अपने जीवन में राजा जैसा आराम और सुख भोगते हैं। करियर में ये बड़े पदों पर पहुंचते हैं और आर्थिक रूप से भी मजबूत रहते हैं। घर-परिवार में भी इनका जीवन आरामदायक होता है और पैसे की चिंता इन्हें नहीं सताती।
4 of 6
samudrik shastra
- फोटो : adobe stock
- समुद्र शास्त्र में कहा गया है कि जिन लोगों की गर्दन लंबी और चपटी होती है, उन्हें जीवन में अधिक संघर्ष करना पड़ता है। इन्हें सुख-समृद्धि कम मिलती है और कामयाबी के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। ये लोग साधारण जीवन जीना पसंद करते हैं और सोच-समझकर ही कोई बड़ा फैसला लेते हैं। इनका मन हमेशा किसी न किसी योजना में लगा रहता है।
5 of 6
samudrik shastra
- फोटो : adobe stock
- गोल और मजबूत गर्दन वाले लोग हमेशा समृद्ध रहते हैं और कभी धन की कमी महसूस नहीं करते। ये लोग धैर्यवान होते हैं और किसी भी काम या निर्णय में जल्दबाजी नहीं करते। कार्यस्थल पर ये नेतृत्व की भूमिका निभाते हैं और कभी-कभी जिद्दी भी हो सकते हैं। उनकी मजबूत गर्दन उनके संकल्प और स्थिरता का परिचायक होती है।