2 अगस्त राशिफल: शुक्र की कृपा से इन पांच राशियों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें दैनिक राशिफल
मेष- आज आप के लिए भाग्य और कर्म का अद्भुत मेल रहने वाला है। पूर्व के लंबित कार्य आज गति पकड़ेगे। किसी महिला मित्र से सहयोग मिलने के कारण उन्नति के आसार बन रहे हैं। संतान से सुख मिलेगा। यदि आप किसी शिक्षा-प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं तो भाग्य और आपकी मेहनत दोनो आपका साथ देंगे। नौकरी में परिवर्तन की राह देखने वालों के लिए यह समय खुशियों भरा होगा। भाग्य तथा आपके प्रयासों के कारण आप एक बेहतर परिवर्तन करने में समर्थ होंगे। पारिवारिक जीवन यथावत रहेगा।
हर प्रकार की समस्या का ज्योतिषीय उपाय, जानिए हमारे ज्योतिषाचार्य से मात्र 99 रुपये में। (विज्ञापन)
वृष- आज आपको बहुत सारे विकास दिखाई देंगे। व्यवसाय में वृद्धि और व्यापार में बेहतरी के अवसर मिलेंगे। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित रहेंगे। आप कुछ ठोस कदम उठाएंगे जिससे आपकी वित्तीय वृद्धि की संभावनाएं बढ़ेंगी। आप भौतिक वस्तुओं पर खर्च कर सकते हैं। नई नौकरी की तलाश करने वालों को अपने प्रयास जारी रखने चाहिए।
हर प्रकार की समस्या का ज्योतिषीय उपाय, जानिए हमारे ज्योतिषाचार्य से मात्र 99 रुपये में। (विज्ञापन)
मिथुन -आज आपका आत्मविश्वास और साहस चरम पर रहेगा। राजनीति या सामाजिक कार्यों से जुड़े लोग कई बैठकों आदि में भाग लेंगे। आपको सम्मान मिलेगा और कुछ नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आप जटिल समस्याओं का समाधान पाएंगे। वित्त में किए गए प्रयास वांछित परिणाम देंगे। पुराना भुगतान भी मिल सकता है। प्रतिद्वंद्वी और प्रतियोगी आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। आप शुभ स्वास्थ्य का आनंद लेंगे। आप में से कुछ के लिए प्रेम सम्बन्ध का आरम्भ हो सकता है। आज आप अपने परिवार के साथ आनंद और मौज-मस्ती युक्त समय बिताएंगे।
हर प्रकार की समस्या का ज्योतिषीय उपाय, जानिए हमारे ज्योतिषाचार्य से मात्र 99 रुपये में। (विज्ञापन)
कर्क-किसी पुरानी बात को लेकर सहयोगियों से बहस हो सकती है अत: सावधानी से काम लेकर विवादों को टालें। निजी जीवन में कुछ परेशानियां रह सकती हैं। बेहतर होगा आप अपने जीवनसाथी की सोच को समझने का प्रयास करें। खानपान पर भी संयम रखें। प्रेम संबंधों के सन्दर्भ में आज का दिन अनुकूल है लेकिन आप अपनी या संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित रह सकते हैं।
हर प्रकार की समस्या का ज्योतिषीय उपाय, जानिए हमारे ज्योतिषाचार्य से मात्र 99 रुपये में। (विज्ञापन)
