{"_id":"69f7005efc6e495e2e03f15a","slug":"aaj-ka-rashifal-daily-horoscope-prediction-of-4-may-2026-mesh-kark-singh-kanya-kumbh-makar-meen-2026-05-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Rashifal 4 May: इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का अच्छा साथ, करियर-कारोबार में मिलेंगे नए अवसर","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Rashifal 4 May: इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का अच्छा साथ, करियर-कारोबार में मिलेंगे नए अवसर
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Vinod Shukla
Updated Mon, 04 May 2026 07:03 AM IST
सार
4 May Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 4 मई 2026 का राशिफल।
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Aaj Ka Rashifal 4 May: सोमवार, 4 मई को ग्रहों-नक्षत्रों के योग से कई तरह के शुभ संयोगों का निर्माण होने जा रहा है। भाग्य का अच्छा साथ मिलेंगे जिससे आपके सभी तरह के कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। मित्रों और सगे संबंधियों का अच्छा साथ मिलेगा। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 4 मई का दिन।
2 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज का दिन आपको सिखाएगा कि असली ताकत संतुलन में होती है। काम में आपको सहयोग भी मिलेगा और दबाव भी। यानी मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन उसका फल भी मिलेगा। व्यापार में खासकर लोहे या बिल्डिंग से जुड़े काम में बढ़िया लाभ दिख रहा है। लेकिन खर्च अचानक बढ़ सकते हैं, इसलिए थोड़ा संभलकर चलें। रिश्तों में गुस्सा आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। शब्दों पर कंट्रोल रखें। प्रेम जीवन आपको भावनात्मक सहारा देगा, लेकिन बच्चों की सेहत और अपनी कफ से जुड़ी परेशानी को नजरअंदाज न करें।
3 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आज का दिन आपको सुकून और खुशी देने आया है। घर में प्यार और तालमेल बना रहेगा और जीवनसाथी के साथ खूबसूरत पल बिताने का मौका मिल सकता है। अगर कोई मनमुटाव था, तो आज उसे खत्म करने का सही समय है। ससुराल पक्ष से भी खुशखबरी मिल सकती है। नौकरी में आपकी मेहनत रंग लाएगी और सम्मान बढ़ेगा। पैसा आएगा, लेकिन खर्च भी साथ-साथ चलेगा। खासकर अगर शुगर की समस्या है तो खानपान पर ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आज आपके लिए राहत भरा दिन है। पुराने अधूरे काम पूरे होने से मन हल्का महसूस करेगा। ऑफिस में साथियों का सपोर्ट मिलेगा, लेकिन काम का दबाव थोड़ा मानसिक तनाव दे सकता है। परिवार में कोई अच्छी खबर दिल खुश कर देगी। जीवनसाथी और बच्चों से प्यार और सहयोग मिलेगा। बस मां की सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी रखें। सांस से जुड़ी समस्या है तो आज लापरवाही बिल्कुल न करें।
विज्ञापन
5 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आज आपका मन थोड़ा उलझा हुआ रह सकता है। काम में चुनौतियां आएंगी, लेकिन धैर्य और समझदारी से आप सब संभाल सकते हैं। सरकारी कामों में रुकावट आ सकती है। घर में जीवनसाथी से किसी बात पर तकरार हो सकती है, इसलिए शांत रहना ही बेहतर है। मां की सेहत चिंता बढ़ा सकती है। यात्रा के योग बन रहे हैं। सर्दी-जुकाम से बचाव रखें और खुद को मानसिक रूप से शांत रखने की कोशिश करें। प्रेम जीवन में थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।