{"_id":"6986d62f55ae787cb3057388","slug":"aaj-ka-rashifal-daily-horoscope-prediction-of-8-february-2026-mesh-kark-singh-kanya-kumbh-makar-meen-2026-02-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Rashifal 8 Feb: इन चार राशि वालों को नौकरी में मिल सकते हैं अच्छे प्रस्ताव, पढ़ें आज का राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Rashifal 8 Feb: इन चार राशि वालों को नौकरी में मिल सकते हैं अच्छे प्रस्ताव, पढ़ें आज का राशिफल
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sun, 08 Feb 2026 07:29 AM IST
सार
8 February Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 8 फरवरी 2026 का राशिफल।
Aaj Ka Rashifal 08 February 2026: आज रविवार, 08 फरवरी का दिन है। पंचांग के अनुसार, आज फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज के दिन चंद्रमा तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में पूरे दिन होंगे। इसके अलावा आज के दिन कई तरह शुभ योग बन रहे हैं जिससे कारण कई राशि वालों के लिए दिन अच्छा साबित हो सकता है। मेष राशि वालों को आज के दिन कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। वृषभ राशि वालों के बनते हुए काम अधूरे रह सकते हैं। कन्या और तुला राशि वालों आज के दिन थोड़ा बचकर रहना होगा। आइए विस्तार से जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए आज का राशिफल।
मेष राशि
आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कोई अहम फैसला ले सकते हैं। यदि आपने किसी से उधार लिया हुआ है, तो उसकी वापसी की मांग भी हो सकती है। आसपास के लोगों को पहचानकर चलें और किसी की सुनी सुनाई बातों में आने से बचें, तभी दिन बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। व्यापार में कोई लाभदायक सौदा फाइनल हो सकता है और आपकी मेहनत खुलकर रंग लाएगी। माता–पिता के आशीर्वाद से नए घर या प्रॉपर्टी से जुड़ा सपना पूरा हो सकता है। आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाएंगे। सामाजिक कार्यों में भागीदारी से आपको मान–सम्मान और नई पहचान मिलेगी। लंबे समय से अटका हुआ कोई काम आज पूरा होकर मन को सुकून देगा।
4 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आज आप अपनी प्रतिभा से सबको प्रभावित करने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी रचनात्मक सोच और हुनर की खूब सराहना होगी। कला, लेखन और क्रिएटिव कामों में रुचि बढ़ेगी। घर में किसी अतिथि के आगमन से माहौल आनंदमय रहेगा। किसी सहयोगी की बात आपको चुभ सकती है, लेकिन संयम रखें। यात्रा या घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। जो विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ाई का सपना देख रहे हैं, उनके लिए शुभ संकेत हैं।
विज्ञापन
5 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आज आपके मन में कुछ उलझनें रह सकती हैं, जिससे आप थोड़ा बेचैन महसूस करेंगे। आर्थिक मामलों में कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। पारिवारिक मतभेद तनाव बढ़ा सकते हैं, इसलिए संवाद बनाए रखें। आप अपनी माता से किए गए वादे को निभाएंगे। यदि कोई सरकारी काम अटका हुआ है, तो उसे पूरा करने के प्रयास सफल हो सकते हैं। खर्च सोच–समझकर करें। आज कुछ नया करने की इच्छा भी मन में जागेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X