सब्सक्राइब करें

Angarak Yog 2026: राहु-मंगल की युति से बना अंगारक योग, इन राशियों की बढ़ सकती है मुसीबतें

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Vinod Shukla Updated Sat, 28 Feb 2026 01:05 PM IST
सार

Angarak Yog 2026:  ज्योतिष में मंगल-राहु की युति से अंगारक योग का निर्माण होता है, जिसे अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसे में 2 अप्रैल तक कुछ राशि वालों को सतर्क रहना होगा। 

विज्ञापन
Angarak Yog 2026 Mangal Gochar In Kumbh Rashi Harmful For These Zodiac Sign Mars Rahu impact on horoscope
Angarak Yog 2026 - फोटो : अमर उजाला
Angarak Yog 2026: ज्योतिष में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है, क्योंकि जब भी कोई ग्रह राशि बदलता है तो इसका व्यापक प्रभाव देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जातकों पर भी पड़ता है। कई बार दो या दो से अधिक ग्रह आपस में युति करके ऐसा योग का निर्माण करते हैं जिससे जातकों के जीवन में विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि कुछ ऐसी ही युति बनी है जिससे कुछ राशि वालों को सतर्कता बरतनी होगी। आपको बता दें कि 23 फरवरी को साहसी और पराक्रमी ग्रह मंगल शनि के स्वामित्व वाली राशि कुंभ में प्रवेश कर चुके हैं ,जहां पर पहले से ही मौजूद राहु हैं जिस कारण से अंगारक योग का निर्माण हुआ है। मंगल कुंभ राशि में 2 अप्रैल 2026 तक रहेंगे जिसके कारण अंगारक योग का निर्माण बना रहेगा। आइए जानते हैं किन राशि वालों पर मंगल-राहु की युति से अंगारक योग का नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। 
Trending Videos
Angarak Yog 2026 Mangal Gochar In Kumbh Rashi Harmful For These Zodiac Sign Mars Rahu impact on horoscope
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि 
कर्क राशि वालों के लिए अंगारक योग आपकी राशि से आठवें भाव में बना हुआ है जिससे आपके जीवन में कई तरह के उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आपको कार्यस्थल पर थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। आपके विरोधी आपका कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस दौरान आपको ऑफिस में थोड़ा संभलकर रहना होगा। आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी बरतनी होगी और आपको बेवजह के विवादों में पड़ने से बचना होगा। आपको धैर्य और संयम के साथ काम करना होगा। 

Mulank 7: रिसर्च और मनोविज्ञान जैसे क्षेत्रों में कमाते हैं बड़ा नाम, जानें मूलांक 7 वालों के लिए करियर विकल्प
विज्ञापन
विज्ञापन
Angarak Yog 2026 Mangal Gochar In Kumbh Rashi Harmful For These Zodiac Sign Mars Rahu impact on horoscope
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि में 2 अप्रैल तक अंगारक योग का प्रभाव रहेगा जिससे इस राशि के जातकों को विशेष सावधानी बरतनी होगी। यह युति आपकी राशि से लग्न भाव में बन रहा है जिससे आपके जीवन में अचानक से बदलाव आ सकता है। आपको अपने गुस्से पर काबू में करना होगा। इस दौरान जो लोग वैवाहिक जीवन में हैं उनको विशेष सावधानी बरतनी होगी। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय करने से आपको बचना होगा। किसी बड़े जोखिम में निवेश करने से पहले आपको कुछ दूरी बनाकर चलनी होगी नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। 

March Rashifal 2026: मार्च के महीने में इन तीन राशियों की चमकेगी किस्मत और इनकी बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Angarak Yog 2026 Mangal Gochar In Kumbh Rashi Harmful For These Zodiac Sign Mars Rahu impact on horoscope
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि
कुंभ राशि में अंगारक योग का बनना धनु राशि वालों के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है। यह आपकी राशि से तीसरे भाव यानी पराक्रम और वाणी के स्थान पर बन रहा है। ऐसे में आपको घर-परिवार में सदस्यों के बीच बहस या विवाद का कारण बन सकता है। आर्थिक मामलों में आपको अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। धन के लेन-देन के मामलों में आपको किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना होगा। 

Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिलाएं अवश्य करें ये 3 काम, बच्चे पर नहीं पड़ेगा अशुभ प्रभाव

विज्ञापन
Angarak Yog 2026 Mangal Gochar In Kumbh Rashi Harmful For These Zodiac Sign Mars Rahu impact on horoscope
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
मिथुन राशि वालों को आने वाले दिनों में थोड़ा संभलकर चलना होगा। राहु के साथ मंगल की स्थिति आपका हानि पहुंचा सकती है। आपके बने-बनाए काम में अचानक से रुकावटें आ सकती हैं। इसके अलावा की खास व्यक्ति से मतभेद की भी आंशका है। इस दौरान आपको किसी कानूनी मामलों में बहुत ही सोच-समझकर कोई भी महत्वपूर्ण  कदम उठाना पड़ सकता है। 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed