{"_id":"69ccff146a2e2d341f00ceaf","slug":"april-grah-gochar-2026-sun-budh-shani-and-mangal-yuti-in-meen-rashi-2026-04-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"April Gochar 2026: 30 वर्षो बाद मीन राशि में चार प्रमुख ग्रहों की युति, इन राशियों की बढ़ सकती है मुश्किलें","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
April Gochar 2026: 30 वर्षो बाद मीन राशि में चार प्रमुख ग्रहों की युति, इन राशियों की बढ़ सकती है मुश्किलें
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Vinod Shukla
Updated Wed, 01 Apr 2026 05:48 PM IST
सार
grah gochar 2026: अप्रैल माह में चार प्रमुख ग्रहों का चतुर्ग्रही योग बन रहा है। 30 साल बाद सूर्य, शनि, मंगल और बुध ग्रहों की युति होने वाली है जिससे कुछ राशि वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
अप्रैल माह में ग्रहों का गोचर
- फोटो : अमर उजाला
April Gochar 2026: अप्रैल का महीना ग्रहों की चाल के हिसाब से बहुत ही खास रहने वाला होगा। इस माह करीब 30 वर्षों के बाद एक साथ 4 ग्रहों की युति मीन राशि में बनने वाली है। जिसे ज्योतिष में बहुत ही दुर्लभ संयोग माना जाता है। 2 अप्रैल को मीन राशि में ग्रहों के सेनापति मंगल का गोचर होगा। मंगल के मीन राशि में गोचर करने के बाद सूर्य, बुध और शनि भी मीन राशि में गोचर करेंगे। आपको बता दें 30 वर्षों पहले शनि, मंगल, सूर्य और बुध की युति मीन राशि में बनने को दिखाई दी थी। आइए जानते हैं मीन राशि में चार प्रमुख ग्रहों की युति से किन-किन राशि वालों को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना उठाना पड़ सकता है।
Trending Videos
मेष राशि
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए अप्रैल महीने के आने वाले कुछ दिन बहुत ही संभलकर चलना होगा। मेष राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है और मंगलदेव आपकी राशि के स्वामी होकर आपके 12वें भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में आपको इस दौरान निवेश संबंधी योजना में संभलकर चलना होगा। पारिवारिक जीवन में तनाव देखने को मिल सकता है। इसी के साथ आपकी कुछ योजनाएं अटक सकती हैं।

Hanuman Janmotsav 2026: हनुमान जन्मोत्सव पर किन राशि वालों की चमकेगी किस्मत और किसकी बढ़ेगी परेशानी ? पढ़ें राशिफल
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्या राशि
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए मीन राशि में मंगल, सूर्य, शनि और बुध की युति का प्रभाव नकारात्मक रूप से पड़ेगा। आपकी राशि के ऊपर सभी ग्रहों की सप्तम द्दष्टि पड़ेगी जिससे आपके पारिवारिक जीवन और रिश्तों के मामलों में संभलकर लेना होगा। जो लोग किसी तरह का व्यापार आदि करने की योजना बना रहे हैं उनको थोड़ा संभलकर रहना होगा। नया काम शुरू करने से बचें।

April Rashifal 2026: अप्रैल का महीना इन पांच राशियों के लिए रहेगा शानदार, लेकिन इनको बरतनी होगी सावधानी
तुला राशि
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों को अप्रैल महीने के कुछ दिन थोड़ा संभलकर चलना होगा क्योंकि तुला राशि के जातकों पर मंगल की द्दष्टि पडेगी। इस दौरान आपको लापरवाही करने से बचना होगा। करियर-कारोबार में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। लेन-देन के मामलों में आपको बचकर चलना होगा।

मीन राशि
- फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए चार प्रमुख ग्रहों का एक साथ बैठना बहुत अच्छा नहीं रहेगा। आपके ऊपर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है। ऐसे में आपको धन के मामले में थोड़ा संभलकर रहना होगा। नौकरीपेशा जातकों के स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। इसके अलावा जो लोग बेरोजगार हैं उनको नई नौकरी के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

कमेंट
कमेंट X