{"_id":"69cccf54387d950e1608b643","slug":"aaj-ka-rashifal-daily-horoscope-prediction-of-02-april-2026-mesh-kark-singh-kanya-kumbh-makar-meen-2026-04-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Rashifal 2 April: इन सात राशि वालों पर रहेगी भगवान हनुमान की विशेष कृपा, पढ़ें आज का राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Rashifal 2 April: इन सात राशि वालों पर रहेगी भगवान हनुमान की विशेष कृपा, पढ़ें आज का राशिफल
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
Published by: Vinod Shukla
Updated Thu, 02 Apr 2026 06:25 AM IST
सार
02 April Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 02 अप्रैल 2026 का राशिफल।
Aaj Ka Rashifal 2 April: आज गुरुवार ,2 अप्रैल को चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि है और इस दिन देशभर में हनुमान जन्मोत्सव मनाया जा रह है। 2 अप्रैल को पूर्णिमा तिथि 07 बजकर 42 मिनट तक रहेगी और इस दिन हस्त नक्षत्र का भी संयोग रहेगा। आज के दिन कुछ राशि वालों को नौकरी-व्यापार में धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। आय में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलेगा। लेकिन लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतनी होगी। इसके अलावा दिन में अधूरे काम पूरे होंगे। ऐसे में आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए 02 मार्च का दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि
आज का दिन आपको भागदौड़ और जिम्मेदारियों के बीच उलझा सकता है, लेकिन यही व्यस्तता आपको आगे बढ़ाने का रास्ता भी दिखाएगी। मन करेगा कि कुछ बड़ा और अलग किया जाए, पर ध्यान रखें आज जोखिम भरे कामों से दूरी ही समझदारी है। परिवार में खासकर भाई के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है, इसलिए समय रहते जांच करवाना बेहतर रहेगा। अगर कहीं घूमने का मन बना रहे हैं, तो माता-पिता का आशीर्वाद लेकर ही निकलें, वरना मन में खटक बनी रह सकती है। सरकारी कामों में जरा सी लापरवाही भी परेशानी बढ़ा सकती है, इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाएं, खासकर जब बात निवेश की हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आज का दिन आपको एक नई खुशी का एहसास करा सकता है, खासकर अगर आप प्रॉपर्टी खरीदने का सपना देख रहे हैं तो वह पूरा होने के संकेत हैं। दिल के मामलों में भी हलचल हो सकती है। सिंगल लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात दिल की धड़कन बढ़ा सकती है। लेकिन मन में चल रही उलझनों को नजरअंदाज करना सही नहीं होगा, क्योंकि अधूरी सोच के साथ आगे बढ़ना नुकसान दे सकता है। परिवार के साथ बिताया गया समय आज आपके चेहरे पर सच्ची मुस्कान लाएगा। कहीं घूमने या किसी कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान आपको ऐसी जानकारी मिल सकती है, जो आगे चलकर बहुत काम आएगी।
4 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आज का दिन आपको छोटे-छोटे फायदों के जरिए बड़ी संतुष्टि देने वाला है। भाग्य आपके साथ खड़ा नजर आएगा, लेकिन आपको भी अपने प्रयासों में कमी नहीं रखनी है। अगर आप किसी से मदद मांगते हैं, तो वह आसानी से मिल जाएगी। बस झिझक छोड़नी होगी। दिल में दूसरों की मदद करने का भाव जागेगा और यही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा। अपनी जरूरतों और प्राथमिकताओं को समझकर आगे बढ़ेंगे, तो दिन और बेहतर बन जाएगा। माता-पिता का आशीर्वाद आज आपके रुके हुए कामों को भी पूरा करवा सकता है।
विज्ञापन
5 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए जीत और संतोष लेकर आ सकता है, खासकर अगर कोई कानूनी मामला चल रहा है तो उसमें सफलता मिलने के योग हैं। दिल की कोई पुरानी इच्छा आज पूरी हो सकती है, जिससे मन में खुशी की लहर दौड़ जाएगी। परिवार में किसी के विवाह की बात पक्की होने से माहौल उत्सव जैसा हो सकता है। हालांकि, विचारों में टकराव की स्थिति बन सकती है, लेकिन अपनी बात को शांति और समझदारी से रखना ही आपको सही दिशा देगा। गुस्से पर काबू रखना आज बेहद जरूरी है, क्योंकि छोटी सी बात भी बड़ी परेशानी का रूप ले सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।