फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

August Horoscope 2026: अगस्त में इन 4 राशि वालों के जीवन में आएंगी दिक्कतें, अचानक बढ़ सकती हैं मुसीबतें

Fri, 24 Jul 2026 11:16 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 24 Jul 2026 11:16 AM IST
सार

August Horoscope 2026: अगस्त महीने में इन चार राशि वालों को आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। साथ ही समय आपके लिए तनाव, स्वास्थ्य उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है। आइए इनके नाम जानते हैं।

विज्ञापन
august horoscope 2026 in hindi these 4 zodiac will face problems
August Horoscope 2026 - फोटो : अमर उजाला

August Horoscope 2026: अगस्त महीने में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र राशि परिवर्तन करेंगे। इसके अलावा साल के दो बड़े और आखिरी ग्रहण, चंद्रमा-सूर्य भी इसी महीने पड़ेंगे, जिससे ग्रहों की स्थिति और अधिक प्रभावशाली रहेगी। ज्योतिषियों के अनुसार, अगस्त में ग्रहों-नक्षत्रों का असर सभी राशियों के लिए शुभ-अशुभ परिणाम लेकर आएगा। लेकिन यह समय कुछ राशियों के लिए परेशानियों का संकेत भी दे रहा है। दरअसल, इस माह इन चार राशि वालों को काम को लेकर कुछ चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है। इस दौरान मानसिक तनाव, स्वास्थ्य, यात्रा और कार्यक्षेत्र में दबाव जैसी स्थितियां भी इनके सामने आ सकती हैं। आइए इन राशियों को जानते हैं, जिन्हें अगस्त महीने में सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी।


Surya Nakshatra Gochar: बुध के नक्षत्र में सूर्य की चाल, इन 4 राशियों के लिए बनेगा सफलता और समृद्धि का योग

august horoscope 2026 in hindi these 4 zodiac will face problems
August Horoscope - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
अगस्त का महीना वृषभ राशि वालों के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। धन लाभ के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। मौसम में बदलाव या पुरानी बीमारी दोबारा परेशान कर सकती है। घर में किसी बात को लेकर तनाव रहेगा। व्यापार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। अगर कोई वस्तु को खरीदने की योजना बनाई थी, तो उसमें कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।
Budh Margi 2026: 24 जुलाई से 5 अगस्त तक इन राशि वालों को होगा जबरदस्त लाभ, जीवन में दिखेंगे सकारात्मक बदलाव

august horoscope 2026 in hindi these 4 zodiac will face problems
August Horoscope - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि वालों पर कार्यक्षेत्र का दबाव बढ़ सकता है। पुरानी बातों का भार मन पर बना रहेगा। नौकरी को लेकर और प्रयास आपको करने होंगे। कुछ कठिन समय का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक लाभ की योजनाएं असफल हो सकती हैं। धैर्यवान आपको इस समय बने रहना होगा। नौकरी में जिम्मेदारियां अधिक रहने से मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी रहेगा। दोस्तों से अनबन महसूस होगी।
सूर्य-शनि बनाएंगे नवपंचम दृष्टि योग, इन 4 राशियों को मिलेगा धन लाभ और तरक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
august horoscope 2026 in hindi these 4 zodiac will face problems
August Horoscope - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए पूरा महीना सतर्कता बरतने का संकेत दे रहा है। किसी भी प्रकार की जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है। कोर्ट के मामले आपको परेशान कर सकते हैं। विवादों से दूरी बनाए रखना और अपनी योजनाओं को गोपनीय रखना बेहतर रहेगा। अपेक्षाओं के कारण मानसिक दबाव बढ़ने की पूरी संभावना है। आय और खर्च के बीच संतुलन बनाए रखने से लाभ मिलेगा।
Lucky Zodiac: अगस्त से अक्तूबर तक इन चार राशि वालों के लिए समय रहेगा लकी, भाग्य देगा पूरा साथ

विज्ञापन
august horoscope 2026 in hindi these 4 zodiac will face problems
August Horoscope - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
मकर राशि वालों को आर्थिक मामलों में मिश्रित परिणाम मिल सकते हैं। शादीशुदा लोग अपने कुछ पारिवारिक मुद्दों को सुलझाने में व्यस्त रहेंगे। आय और खर्च के बीच संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता बनी रहेगी। धन संबंधी मामलों में भी अत्यंत सतर्कता बरतना आवश्यक है। अधिक खर्च बजट बिगाड़ सकते हैं। आर्थिक निर्णय सोच-समझकर लें। आत्मविश्वास में कमी महसूस होगी, जिस कारण अपनी बात खुलकर रखने में दिक्कतें आपको आ सकती हैं।
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed