{"_id":"6a62fd9648bc12da520477f6","slug":"today-prediction-horoscope-of-25-july-2026-aaj-ka-rashifal-mesh-kark-singh-kanya-kumbh-makar-2026-07-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rashifal 25 July: इन चार राशि वालों के लिए खुशियों से भरा रहेगा दिन, किस्मत का मिलेगा पूरा साथ","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Rashifal 25 July: इन चार राशि वालों के लिए खुशियों से भरा रहेगा दिन, किस्मत का मिलेगा पूरा साथ
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
Published by: मेघा कुमारी
Updated Fri, 24 Jul 2026 04:14 PM IST
सार
Rashifal 25 July 2026: जानें मेष, कर्क, सिंह, कन्या, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए करियर, कारोबार, धन, स्वास्थ्य, प्रेम और पारिवारिक जीवन से जुड़ी ज्योतिषीय भविष्यवाणियां।
विज्ञापन
1 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Rashifal 25 July 2026: 25 जुलाई का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए करियर और आर्थिक मामलों में नई संभावनाएं लेकर आ सकता है, वहीं कुछ लोगों समझदारी से फैसले लेने की आवश्यकता रहेगी। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
2 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
मेष राशि
आज कुछ नया सोचने और उसे करने का जुनून रहेगा। काम का बोझ जरूर बढ़ेगा, लेकिन आपकी मेहनत आपको पीछे नहीं हटने देगी। नौकरी बदलने वालों के लिए किस्मत मुस्कुरा रही है और प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले भी आपके पक्ष में जा सकते हैं। किसी सहकर्मी की बात दिल को चुभ सकती है, लेकिन आप उसे नजरअंदाज करना ही बेहतर समझेंगे। वहीं, अविवाहित लोगों के जीवन में किसी खास की एंट्री दिल की धड़कनें बढ़ा सकती है।
3 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए राहत और खुशियों की सौगात लेकर आया है। खर्चों पर कंट्रोल रखेंगे तो मन भी हल्का रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को पहचान और सम्मान मिल सकता है। आपकी मेहनत और काम करने का तरीका बॉस को प्रभावित करेगा, जिससे आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा। नए लोगों से मुलाकात आपके लिए नए रास्ते खोल सकती है। जीवनसाथी के साथ चल रही खटास भी आज प्यार में बदलती नजर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
मिथुन राशि
आज किस्मत आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है। सामाजिक कार्यों में आपकी पहचान बढ़ेगी और बड़े लोगों से मिलने का मौका भी मिल सकता है। लेकिन ध्यान रखें, आपके आसपास कुछ लोग आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। घर के अधूरे कामों को नजरअंदाज करना आगे परेशानी खड़ी कर सकता है। परिवार में किसी सदस्य के बाहर जाने की खबर भावुक कर सकती है।
विज्ञापन
5 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
कर्क राशि
आज आप ऊर्जा से भरपूर नजर आएंगे और आपकी समझदारी हर काम को आसान बना देगी। भगवान की भक्ति में मन लगेगा और दिल को सुकून मिलेगा। बिजनेस में आपकी सोच आपको आगे बढ़ाएगी और नया काम शुरू करने का साहस भी आएगा। विद्यार्थियों के लिए मेहनत ही सफलता की कुंजी बनेगी। संतान की ओर से मिलने वाली खुशखबरी आपका दिन बना देगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।