{"_id":"6a633204cee07bfa17051179","slug":"shukra-gochar-rahu-nakshatra-august-2026-these-zodiac-signs-will-by-lucky-2026-07-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शुक्र गोचर और राहु नक्षत्र परिवर्तन से कुंभ समेत इन 4 राशियों को मिलेगा अच्छा लाभ","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
शुक्र गोचर और राहु नक्षत्र परिवर्तन से कुंभ समेत इन 4 राशियों को मिलेगा अच्छा लाभ
Fri, 24 Jul 2026 03:06 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Fri, 24 Jul 2026 03:06 PM IST
सार
अगस्त में शुक्र के राशि परिवर्तन और राहु के नक्षत्र परिवर्तन से कई राशि वालों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
कुंडली में राहु की स्थिति से व्यक्ति का जीवन बहुत हद तक प्रभावित रहता है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में हर एक ग्रह का विशेष महत्व होता है। शुक्र ग्रह को धन, सुख, संपदा, सौंदर्य, कला और ऐशोआराम का कारक ग्रह माना जाता है, वहीं राहु को छाया ग्रह, इच्छाओं की पूर्ति, रहस्य और अचानक से बदलााव आदि का कारक माना जाता है। आपको बता दें कि शुक्र इस समय सिंह राशि में हैं और 02 अगस्त को ये कन्या राशि में गोचर करेंगे, वहीं इसी दिन राहु का भी नक्षत्र परिवर्तन होगा, जो धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करेंगे। शुक्र 2 सितंबर तक कन्या राशि में और राहु अगले साल 2027 में नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। एक साथ राहु के नक्षत्र परिवर्तन और शुक्र के गोचर करने से कई राशियों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं किन-किन राशियों के लिए लाभ मिल सकता है।
वृषभ राशि
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर अच्छा और शुभ रह सकता है। कार्यस्थल पर आपको नई तरह की जिम्मेदारी मिल सकती है। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि और आय में इजाफा होने के योग हैं। इस दौरान आपकी मुलाकात प्रभावशाली लोगों से हो सकती है। वहीं राहु के नक्षत्र परिवर्तन से आपको अचानक से धन लाभ भी मिल सकता है। मेहनत का फल आपको मिलेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा और परिवार में खुशिया आएंगी।

मिथुन राशि
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर और राहु का नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही शुभ और अच्छा साबित होगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। जो लोग रोजगार की तलाश में हैं उनको नई नौकरी के लिए बेहतर अवसर मिल सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ आपको मिलेगा। करियर में ऊंचा मुकाम हासिल हो सकता है।

तुला राशि
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आने वाला समय अच्छा और लाभ से भरा हुआ हो सकता है। आय के नए-नए स्त्रोतों में इजाफा होगा और रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। इस दौरान अचानक से कोई अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। सुख और वैभव की प्राप्ति हो सकती है। जो लोग किसी तरह के व्यापार में हैं उनको अच्छा मुनाफा हो सकता है। भाग्य का अच्छा साथ मिल सकता है।

कुंभ राशि
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आने वाला समय बहुत ही अनुकूल रहेगा। व्यक्तित्व में निखार और आत्मविश्वास में वृद्धि के योग है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपको ऊंचा और बड़ा मुकाम हासिल करने का मौका मिल सकता है। जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचें। अधूरे काम पूरे होंगे और कहीं फंसा हुआ धन वापस मिलेगा। पारिवारिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा।

August Horoscope 2026: अगस्त में इन 4 राशि वालों के जीवन में आएंगी दिक्कतें, अचानक बढ़ सकती हैं मुसीबतें
Shani Gochar: 30 साल बाद मेष में शनि का प्रवेश, करियर और धन में इन राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।