फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budh Margi 2026: 24 जुलाई से 5 अगस्त तक इन राशि वालों को होगा जबरदस्त लाभ, जीवन में दिखेंगे सकारात्मक बदलाव

Thu, 23 Jul 2026 12:11 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 23 Jul 2026 12:11 PM IST
सार

Budh Margi 2026: बुध मिथुन राशि में मार्गी होकर कुछ राशि वालों पर अपनी विशेष कृपा बरसाएंगे। इस समय जातकों को धन लाभ, सफलता और करियर-कारोबार में मनचाही तरक्की प्राप्त हो सकती हैं।
 

विज्ञापन
Budh Margi in mithun 2026 these zodiac will get benefits till 5 august
Budh Margi 2026 - फोटो : अमर उजाला

Budh Margi 2026: ग्रहों के राजकुमार बुध 24 जुलाई 2026 को मार्गी होने जा रहे हैं। वह रात 3 बजकर 54 मिनट पर मिथुन राशि में मार्गी होंगे और अपनी विशेष कृपा कुछ राशि के जातकों पर बरसाएंगे। बता दें कि, मिथुन बुध की स्वराशि है, ऐसे में इस राशि में उनका मार्गी होना बेहद शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह परिवर्तन कई जातकों के लिए नए अवसरों के द्वार खोल सकता है। विशेष रूप से करियर, व्यापार, भाग्य और शिक्षा के क्षेत्र में समय सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।


सूर्य-शनि बनाएंगे नवपंचम दृष्टि योग, इन 4 राशियों को मिलेगा धन लाभ और तरक्की
Lucky Zodiac: अगस्त से अक्तूबर तक इन चार राशि वालों के लिए समय रहेगा लकी, भाग्य देगा पूरा साथ

Budh Margi in mithun 2026 these zodiac will get benefits till 5 august
Budh Margi 2026 - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध पहले और चौथे भाव के स्वामी माने जाते हैं। वर्तमान में बुध आपके लग्न भाव में ही अपनी स्वराशि मिथुन में मार्गी होंगे। ऐसे में आपको विशेष लाभ की प्राप्ति संभव है। आपका व्यक्तित्व पहले से और निखर के सामने आएगा। काम को लेकर आत्मविश्वास बढ़ सकता है। सुख-सुविधाओं से जुड़े मामलों में भी अनुकूल परिणाम मिलने की संभावना रहेगी। इसके अलावा परीक्षा के अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।
Grahan In August 2026: अगस्त में सूर्य और चंद्र ग्रहण का साया, जानें डेट और इसका समय
Devshayani Ekadashi: तुलसी के इन उपायों से दूर होगी आर्थिक तंगी, बरसेगी विष्णु कृपा

Budh Margi in mithun 2026 these zodiac will get benefits till 5 august
Budh Margi 2026 - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए बुध लग्न और दशम भाव के स्वामी हैं। अब गोचर में आपके दशम भाव में मार्गी होंगे। यह स्थिति करियर में बड़ा उछाल लेकर आएगी। जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आपको महसूस होंगे। अगर पहले कोई निवेश किया था, तो अब अच्छे परिणाम आपको प्राप्त होंगे। इस समय व्यापार की योजनाएं बड़े निवेश के अवसर प्रदान कर सकती है। आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में मजबूत होगी। कार्यस्थल पर आपकी कार्यशैली लोगों को काफी पसंद आएगी। खास बात यह है कि, संवाद कौशल की सराहना हो सकती है। 
Sawan First Day 2026: सावन का पहला दिन रहेगा बेहद शुभ, नोट करें भगवान शिव की पूजा का उत्तम समय

विज्ञापन
विज्ञापन
Budh Margi in mithun 2026 these zodiac will get benefits till 5 august
Budh Margi 2026 - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए बुध अष्टम और लाभ भाव के स्वामी हैं। अब गोचर में अष्टम भाव में मार्गी होंगे। यह परिवर्तन रुके हुए आपको व्यापार के कार्यों में गति ला सकता है।  रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें नई नौकरी के लिए बेहतर अवसर मिल सकते हैं। नए स्रोत बनने और पुराने आर्थिक मामलों में सुधार आने की संभावना भी रहेगी। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। नए लोगों से मिलकर कुछ व्यापार की योजनाएं बनाएंगे। आपकी बातों का प्रभाव लोगों पर साफ दिखाई देगा।

Guru Purnima 2026: केंद्र दृष्टि योग से इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, जीवन में आएंगे सुख-समृद्धि और सफलता


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed