फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Gochar: 30 साल बाद मेष में शनि का प्रवेश, करियर और धन में इन राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा

Thu, 23 Jul 2026 11:38 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Thu, 23 Jul 2026 11:38 AM IST
सार

Mesh Rashi Me Shani Ka Gochar: 3 जून 2027 को शनि देव मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जो मंगल की राशि है। इसका प्रभाव हर राशि पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं किन राशियों को इस परिवर्तन से विशेष लाभ मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
Shani Transit In Mesh Rashi Effects on Zodiac Signs mesh rashi me shani ka gochar
Shani Transit In Mesh Rashi - फोटो : AI

Shani Transit In Mesh Rashi: वैदिक ज्योतिष में शनि को कर्मों का फल देने वाला ग्रह माना जाता है, इसलिए इसका गोचर बेहद अहम होता है। वर्तमान में शनि मीन राशि में स्थित हैं, लेकिन 3 जून 2027 को वे मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जो मंगल की राशि है। खास बात यह है कि लगभग 30 वर्षों बाद शनि इस राशि में कदम रखने जा रहे हैं। मेष शनि की नीच राशि मानी जाती है, इसलिए इसका प्रभाव हर राशि पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलेगा। जहां कुछ राशियों के लिए यह समय चुनौतियां लेकर आ सकता है, वहीं कुछ लोगों के लिए यह गोचर नए अवसर और प्रगति के द्वार खोलेगा। आइए जानते हैं किन राशियों को इस परिवर्तन से विशेष लाभ मिलने की संभावना है।


 

Shani Transit In Mesh Rashi Effects on Zodiac Signs mesh rashi me shani ka gochar
मिथुन राशि - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि का यह परिवर्तन सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। नौकरी करने वालों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो आगे चलकर लाभकारी साबित होंगी। व्यापारियों को नई डील्स और पार्टनरशिप से फायदा होगा। विदेश यात्रा या विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है।
 

Shani Transit In Mesh Rashi Effects on Zodiac Signs mesh rashi me shani ka gochar
सिंह राशि - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों के लिए यह गोचर आर्थिक और पेशेवर जीवन में सुधार लाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी और आपकी छवि मजबूत बनेगी। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। संपत्ति या वाहन खरीदने के योग बन सकते हैं। इसके अलावा अचानक लाभ मिलने के भी संकेत हैं, जो आपकी वित्तीय स्थिति को मजबूत करेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Transit In Mesh Rashi Effects on Zodiac Signs mesh rashi me shani ka gochar
धनु राशि - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के लिए शनि का यह बदलाव काफी अनुकूल रहने वाला है। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे और मनचाही नौकरी पाने के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी और आय में बढ़ोतरी हो सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोग बड़े निवेश का निर्णय ले सकते हैं, जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने की संभावना है।
 
विज्ञापन
Shani Transit In Mesh Rashi Effects on Zodiac Signs mesh rashi me shani ka gochar
कुंभ राशि - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वालों के लिए यह गोचर नए अवसरों और प्रगति का संकेत दे रहा है। आपकी निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे आप सही दिशा में कदम बढ़ा पाएंगे। व्यापार में नए प्रयोग सफल रहेंगे और आय के नए साधन विकसित होंगे। आर्थिक परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होंगी और बचत में इजाफा होगा। कुल मिलाकर यह समय आपके लिए उन्नति और स्थिरता लेकर आ सकता है।

August Grahan 2026: अगस्त में सूर्य और चंद्र ग्रहण क्या लेकर आ रहे हैं संकेत, जानें क्या बदलने वाला है इस बार
Budh Margi 2026: बुध के सीधा होते ही इन 4 राशियों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव, मिलेगा धन और करियर में सफलता

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed