फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budh Gochar 2026: पुष्य नक्षत्र में बुध की एंट्री, 16 अगस्त तक इन 4 राशियों को नौकरी-व्यापार में मिलेगा फायदा

Sat, 08 Aug 2026 12:40 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 08 Aug 2026 12:40 PM IST
सार

Budh Gochar 2026: बुध ग्रह ने 8 अगस्त को पुष्य नक्षत्र में प्रवेश किया है और 16 अगस्त तक यहीं रहेंगे। बुध का यह नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के लिए शुभ परिणाम लेकर आ सकता है। आइए जानते हैं किन 4 राशियों को इसका सबसे ज्यादा लाभ मिल सकता है।

विज्ञापन
Budh Nakshatra Gochar 2026 Mercury’s Move Into Pushya Nakshatra May Open New Opportunities for 4 Signs
Budh Nakshatra Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

Budh Nakshatra Gochar 2026: बुध ग्रह को ज्योतिष में बुद्धि, वाणी, व्यापार, तर्क और संचार का कारक माना जाता है। 8 अगस्त 2026 को बुध ने पुष्य नक्षत्र में प्रवेश किया है। ज्योतिष के अनुसार पुष्य को बेहद शुभ नक्षत्र माना जाता है। बुध का यह नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशि के जातकों के लिए आर्थिक और करियर के लिहाज से लाभकारी साबित हो सकता है। बुध 8 अगस्त को सुबह 7 बजकर 23 मिनट पर पुष्य नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं और 16 अगस्त 2026 तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। इसके बाद बुध अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ऐसे में 16 अगस्त तक का समय कुछ राशियों के लिए खास रह सकता है। आइए जानते हैं किन राशि वालों को बुध के इस नक्षत्र परिवर्तन से लाभ मिल सकता है।


Weak Ketu Effects: अचानक होता है पैसा खर्च या रहती है मेंटल प्रॉब्लम खराब है केतु, जानिए खराब केतु के 10 लक्षण
Weekly Horoscope: मिथुन और कर्क राशि वालों के लिए उलझन भरा रहेगा सप्ताह, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

Budh Nakshatra Gochar 2026 Mercury’s Move Into Pushya Nakshatra May Open New Opportunities for 4 Signs
नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
बुध का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश मिथुन राशि के जातकों के लिए आर्थिक रूप से अच्छा साबित हो सकता है। आय के स्रोतों में सुधार होने के साथ अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। आपकी बातचीत करने की क्षमता बेहतर होगी और अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने में सफल रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों को किसी बड़ी डील से लाभ मिलने के योग हैं। इस दौरान सोच-समझकर लिए गए फैसले भविष्य में फायदा पहुंचा सकते हैं।

Budh Nakshatra Gochar 2026 Mercury’s Move Into Pushya Nakshatra May Open New Opportunities for 4 Signs
नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए बुध का यह नक्षत्र परिवर्तन मान-सम्मान और करियर के लिहाज से शुभ रह सकता है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। प्रमोशन या वेतन में वृद्धि की उम्मीद भी बन सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं और व्यापार करने वाले लोगों के मुनाफे में बढ़ोतरी हो सकती है। परिवार का सहयोग भी मिलेगा, जिससे आप आत्मविश्वास के साथ महत्वपूर्ण फैसले ले पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Budh Nakshatra Gochar 2026 Mercury’s Move Into Pushya Nakshatra May Open New Opportunities for 4 Signs
कमाई बढ़ने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए बुध का पुष्य नक्षत्र में जाना आय में वृद्धि के अवसर लेकर आ सकता है। कमाई बढ़ने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और सुख-सुविधाओं में भी इजाफा हो सकता है। निवेश के लिहाज से भी यह समय अनुकूल रह सकता है। पुराने निवेश से लाभ मिलने या अचानक धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है, जबकि नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी कोई सकारात्मक समाचार मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
Budh Nakshatra Gochar 2026 Mercury’s Move Into Pushya Nakshatra May Open New Opportunities for 4 Signs
कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके पक्ष में रह सकती हैं - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए बुध का यह नक्षत्र परिवर्तन करियर और आर्थिक मामलों में लाभकारी साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके पक्ष में रह सकती हैं और लंबे समय से अटके काम पूरे होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों पर खर्च करने का अवसर मिल सकता है। नौकरी और व्यापार दोनों में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं। मेहनत और सही रणनीति से आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed