सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Makar Rashifal June 2026: कैसा रहेगा मकर राशि के जातकों के लिए जून का महीना? पढ़ें मासिक राशिफल

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Mon, 01 Jun 2026 06:45 AM IST
सार

Makar Monthly Rashifal June 2026: जून में शनि का प्रभाव आपके लिए मेहनत का सकारात्मक परिणाम और आर्थिक मजबूती के संकेत लेकर आया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मकर राशि के लोगों के लिए जून का ये पूरा माह कैसा रहने वाल है।

विज्ञापन
Capricorn Monthly Horoscope June 2026 makar masik rashifal June monthly rashifal
मकर राशि मासिक राशिफल जून 2026 - फोटो : AI

Capricorn Monthly Horoscope: June 2026: मकर राशि पृथ्वी तत्व की अनुशासित, मेहनती और लक्ष्य केंद्रित राशि मानी जाती है। इस राशि के जातक जिम्मेदार, व्यवहारिक और धैर्य के साथ आगे बढ़ने वाले होते हैं। चुनौतियों के बीच भी निरंतर प्रयास करना इनकी सबसे बड़ी ताकत मानी जाती है। मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं, जिन्हें कर्म, अनुशासन और न्याय का ग्रह माना जाता है। जून में शनि का प्रभाव आपके लिए मेहनत का सकारात्मक परिणाम और आर्थिक मजबूती के संकेत लेकर आया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मकर राशि के लोगों के लिए जून का ये पूरा माह कैसा रहने वाल है।

Capricorn Monthly Horoscope June 2026 makar masik rashifal June monthly rashifal
करियर और व्यापार - फोटो : AI

करियर और व्यापार
जून का पहला भाग करियर और कारोबार में मजबूत अवसर लेकर आ सकता है। लंबे समय से नौकरी या रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलने के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों के कामकाज की सराहना होगी और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं और शिक्षा से जुड़े प्रयासों में सफलता मिलने की संभावना है।

व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए समय लाभकारी रहेगा। कारोबारी नीतियां सफल होंगी और किसी बड़ी डील से बाजार में आपकी साख मजबूत हो सकती है। भूमि, भवन या संपत्ति से जुड़े मामलों में भी लाभ के संकेत हैं। यदि लंबे समय से खरीद-बिक्री का प्रयास कर रहे थे, तो सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।


 


 
Trending Videos
Capricorn Monthly Horoscope June 2026 makar masik rashifal June monthly rashifal
परिवार और प्रेम जीवन - फोटो : AI

परिवार और रिलेशनशिप
परिवार का सहयोग पूरे महीने आपके पक्ष में रहेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ या परिवार से जुड़ी कोई सकारात्मक खबर मन को संतोष दे सकती है। रिश्तों में सहयोग और समझ बनी रहेगी।

प्रेम और वैवाहिक जीवन सामान्य से बेहतर रहेगा। हालांकि तीसरे सप्ताह में जिद या अहंकार रिश्तों में तनाव ला सकता है, इसलिए बातचीत में संतुलन बनाए रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Capricorn Monthly Horoscope June 2026 makar masik rashifal June monthly rashifal
स्वास्थ्य - फोटो : AI

स्वास्थ्य व निजी चुनौतियां
तीसरे सप्ताह में विशेष सावधानी की जरूरत रहेगी। खानपान और दिनचर्या की अनदेखी पेट संबंधी समस्याएं बढ़ा सकती है। अत्यधिक जिद या आवेश से निर्णय लेना नुकसानदायक हो सकता है। संयम बनाए रखना हितकर रहेगा।

Navamsa Kundali: करियर, विवाह और भाग्य के संकेत देती है यह कुंडली, आखिर क्या होती है नवमांश कुंडली?
June 2026 Panchak: जून में इस दिन शुरू होगा मृत्यु पंचक, इन 5 कामों से रहें दूर

विज्ञापन
Capricorn Monthly Horoscope June 2026 makar masik rashifal June monthly rashifal
उपाय - फोटो : adobe stock

उपाय
प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें। शनिवार को पीपल के नीचे चौमुखा दीपक जलाना शुभ रहेगा।

 

Mulank 6: फैशन और कला के क्षेत्र में खूब सम्मान कमाते हैं मूलांक 6 वाले, जानें इसके लिए बेस्ट करियर विकल्प
Mulank 5 Career: मूलांक 5 वालों के लिए बेस्ट करियर विक्लप, जानें किन क्षेत्रों में पाते हैं सफलता
Mulank 7: रिसर्च और मनोविज्ञान जैसे क्षेत्रों में कमाते हैं बड़ा नाम, जानें मूलांक 7 वालों के लिए करियर विकल्प

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed