Pregnant Ladies Tips For Grahan: चंद्र ग्रहण एक अशुभ अवधि है, जिसे नकारात्मकओं से भरा माना जाता है। इसका प्रभाव व्यक्ति के मानसिक तनाव को बढ़ाने से लेकर कार्यों में रुकावट पैदा करता है। इसके अलावा ग्रहण काल गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष नियमों से भरा होता है। मान्यता है कि, इस समय का सीधा प्रभाव होने वाले बच्चे पर पड़ सकता है। यही कारण है कि, ग्रहण काल में गर्भवतियों को खाना बनाने से लेकर सोने, यात्रा व खुले आसमान में जाने की सख्त मनाही होती हैं। परंतु ग्रहण में ये 3 काम करने से इसके अशुभ असर से बचा जा सकता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिलाएं अवश्य करें ये 3 काम, बच्चे पर नहीं पड़ेगा अशुभ प्रभाव
Pregnant Ladies Tips For Grahan: इस बार 3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है। इस समय गर्भवती महिलाओं को विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता रहने वाली है। हालांकि, इन 3 कार्यों को करने से नकारात्मक ऊर्जा से बचा जा सकता है।
क्या है ग्रहण का समय और सूतक काल
- 3 मार्च को चंद्र ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर लगेगा। यह शाम 6 बजकर 47 मिनट पर खत्म होगा।
- सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर सूतक काल प्रारंभ हो जाएगा।
- चंद्र ग्रहण भारत में नजर आएगा।
- ग्रहण काल के समय आसमान में चांद लाल रंग का दिखाई देगा। इसे ब्लड मून कहते हैं।
- ग्रहण पूरे एशिया और ऑस्ट्रेलिया से लेकर उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका में भी नजर आएगा।
Chandra Grahan 2026: 3 मार्च को लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें आपके शहर में किस समय देगा दिखाई
गर्भवती महिलाएं जरूर कर लें ये 3 काम
- धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, चंद्र ग्रहण के समय वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव अधिक होता है। ऐसे समय में गर्भवती महिलाओं को ईश्वर का स्मरण जरूर करना चाहिए। आप नीचे दिए हुए मंत्रों का जाप कर सकते हैं। इससे मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और सभी तरह के भय भी दूर होते हैं।
1. गायत्री मंत्र - 'ॐ भूर्भव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्।'
2. महामृत्युंजय मंत्र
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् ।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॥
- ज्योतिषियों के मुताबिक, ग्रहण काल में गर्भवती महिलाओं को नुकीली या धारदार वस्तुएं जैसी की चाकू, कैंची, सुई व पिन आदि के उपयोग से जरूर बचना चाहिए। इसके साथ ही आप इधर-उधर घूमने के बजाय घर के किसी एक ही स्थान पर शांत भाव से बैठकर ध्यान करें। यह काम करने से आपका मन भी प्रसन्न हो सकता है।
- चंद्र ग्रहण प्रारंभ होने से कुछ समय पहले और समापन के 5 से 10 मिनट तक के बाद तक आप घर की खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें। यह काम आपको जरूर करना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं, तो घर में चंद्रमा की रौशनी प्रवेश नहीं करेगी और इसका अशुभ प्रभाव से भी आप बच सकते हैं। हालांकि, ग्रहण की समाप्ति के बाद घर में शुद्धि का कार्य भी अवश्य करना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।