Chandra Gochar: आज रात कन्या राशि में चंद्रमा का प्रवेश, इन 3 राशियों के जीवन में आ सकती हैं चुनौतियां
Chandra Gochar July 2026: जब चंद्रमा बुध की राशि कन्या में आते हैं तो इसका प्रभाव कुछ राशियों के लिए अनिश्चित और चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों पर इसका प्रभाव अधिक रहेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का यह गोचर छठे भाव में होगा, जिसे रोग, ऋण और शत्रु का भाव माना जाता है। इस कारण यह समय बहुत अनुकूल नहीं कहा जा सकता। यदि आपने किसी से उधार लिया है तो उसे चुकाने का दबाव बढ़ सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है। पारिवारिक जीवन में भी कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है और रिश्तों में खटास आ सकती है। बातचीत करते समय संयम और समझदारी बनाए रखना बेहद जरूरी होगा। छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना ही बेहतर रहेगा। इस समय मानसिक शांति बनाए रखने के लिए चंद्रमा से जुड़े मंत्रों का जाप लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए चंद्रमा का यह गोचर बारहवें भाव में होगा, जो खर्च और हानि का संकेत देता है। इस दौरान आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर पड़ सकती है, इसलिए पैसे से जुड़े मामलों में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। किसी भी प्रकार के लेन-देन में जल्दबाजी न करें और कोशिश करें कि किसी विश्वसनीय व्यक्ति की सलाह लें। इस समय उधार देने से बचना ही समझदारी होगी। स्वास्थ्य को लेकर भी लापरवाही न बरतें, क्योंकि छोटी समस्या भी बड़ी बन सकती है। सामाजिक जीवन में अपनी छवि को बनाए रखने के लिए सोच-समझकर ही कोई कदम उठाएं। मानसिक संतुलन और सकारात्मकता बनाए रखने के लिए भगवान शिव के मंत्रों का जाप करना शुभ रहेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का यह गोचर अष्टम भाव में होगा, जिसे अचानक घटनाओं और अनिश्चितताओं का भाव माना जाता है। इस दौरान अचानक खर्च या धन हानि होने की संभावना बनी रहेगी। यात्रा के दौरान अपने सामान का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि चोरी या नुकसान की आशंका हो सकती है। इस समय किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करना नुकसानदेह साबित हो सकता है, खासकर जो लोग घर से दूर रहकर काम या पढ़ाई कर रहे हैं। अपनी निजी बातें दूसरों से साझा करने से बचें। सतर्कता और समझदारी से ही आप इस समय को बेहतर तरीके से संभाल सकते हैं। नकारात्मक ऊर्जा से बचने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करना लाभकारी रहेगा।
Guru Chandal Yog: कुंडली में कब बनता है गुरु चांडाल योग ? जानें इसके दुष्प्रभाव और बचाव के उपाय
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।