लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
2 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) दांपत्य जीवन में जीवन साथी से किसी बात को लेकर आप की झड़प हो सकती है। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज हर कदम सावधानी से रखना चाहिए।
3 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) दांपत्य जीवन जीने वाले लोगों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा और ससुराल से झगड़ा हो सकता है। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए भी दिन ज्यादा बढ़िया नहीं है, उन्हें भी सावधानी बरतनी होगी
4 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) प्रेम जीवन में खुशियां मिलेंगी। प्रिय से अपने मन की बातें करेंगे। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में भी खुशियां आएंगी और प्रेम और रोमांस के मौके मिलेंगे।
5 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) दांपत्य जीवन में तनाव बना रहेगा। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपके परिवार का सहयोग आपको मिलेगा जिससे आपकी कुछ समस्याओं का अंत होगा।