लव राशिफल 11 जनवरी : देखें लव पार्टनर को लेकर क्या कहते हैं आपके सितारे
मेष-
आज आपका हमसफर आपसे से दूर रहेगा लेकिन शाम के समय उनका साथ मिलेगा। ध्यान रखना होगा कि प्रेम संबंध में धैर्य बनाये रखें वर्ना रिश्तों में खटास आ सकती है। आप जिसे पसंद करते हैं उसे पूरा सम्मान दें।
वृषभ-
रोमांस का ग्रह शुक्र आज गुरु के साथ योग बना रहा है। जिस कारण प्रेम संबंध में मतभेद हो सकते हैं। आज आपका मूड खराब रहेगा। इस वजह से आपको पारिवारिक और सामाजिक जीवन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने साथी की हिम्मत बनें उसका साथ हर मुश्किल वक्त में दें। इससे प्रेम सम्बन्ध और मधुर बनेंगे।
मिथुन-
आज आपके जीवन में किसी नए व्यक्ति का प्रवेश हो सकता है। जिस कारण पुराने प्रेम संबंध में खटास आ सकती है। आपको धैर्य और विवेक से काम लेने की जरूरत है। अपनी परेशानी को अपनी माँ की साथ शेयर करें वह आपको सही मार्गदर्शन करेंगी। अपने मित्र से भी आप सलाह ले सकते हैं।
कर्क-
राहु आज लग्न में भ्रम पैदा कर रहा है। अपने लव पार्टनर के साथ बहस न करें क्योंकि परिणाम नकारात्मक हो सकता है। रिश्ते टूट भी सकते हैं। इसलिए आपको अपने पार्टनर पर विश्वास करने की जरूरत है। शुक्र का लव हाउस में होने के कारण आप पूरे जोश में होंगे। सोशल मीडिया पर भी चैट ज्यादा मित्रों से हो सकती है। आज का दिन स्टूडेंट्स के लिए बहुत अच्छा है।

कमेंट
कमेंट X