Saptahik Rashifal (01 To 07 Dec 2025): मोक्षदा एकादशी के साथ दिसंबर माह के पहले सप्ताह का प्रारंभ हो चुका है। यह समय ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। दरअसल, साल के अंतिम माह के नए हफ्ते में ज्ञान के कारक गुरु वक्री अवस्था में मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं सप्ताह के अंत में मंगल ग्रह धनु राशि में अपना स्थान लेंगे। इस दौरान त्रिग्रही योग और शुक्र आदित्य राजयोग का भी निर्माण होगा, जिसके प्रभाव से कुछ राशियों पर विशेष कृपा बनी रहेगी। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।
Weekly Lucky Zodiac: दिसंबर का पहला सप्ताह इन 3 राशियों के लिए रहेगा खास, बनेंगे सभी अटके काम
Saptahik Rashifal (01 To 07 Dec 2025): मोक्षदा एकादशी के साथ दिसंबर माह के पहले सप्ताह का प्रारंभ हो चुका है। यह समय ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए समय लाभकारी रहने वाला है। ग्रहों की कृपा से इस सप्ताह करियर में कई सकारात्मक बदलाव दिखाई देंगे। अगर आप अपनी नौकरी में बदलाव करना चाह रहे थे, तो आपकी यह कामना इस सप्ताह पूरी होगी। मेष राशि वालों का पारिवारिक सुख भी उत्तम रहेगा। किसी प्रिय व्यक्ति के घर में आने से खुशियों का माहौल बना रहेगा। आपके निवेश के क्षेत्र में भी धन लाभ होगा, जिस कारण आपक वाहन या कोई अन्य महंगी वस्तु खरीदेंगे। इस समय आपके करियर में प्रगति मिलने के योग हैं। पैतृक संपत्ति में आ रही रुकावटें दूर होंगी। बिजनेस में अपेक्षित प्रगति और लाभ प्राप्त होगा।
6 दिन बाद बन रहा है बृहस्पति का महाशक्तिशाली राजयोग, इन राशियों को मिलेगा अचानक धन लाभ
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए समय नए अवसर लेकर आया है। आप अपनी बुद्धि और विवेक से तमाम तरह की समस्याओं का समाधान खोजने में सफल होंगे। आप अगर नए काम की शुरुआत कर चुके हैं, तो इस अवधि में उससे लाभ मिलने के योग है। साथ ही कार्य को समय पर निपटाने में भी काफी हद तक कामयाब हो जाएंगे। सिंह राशि वालों को लाभ के साथ-साथ धन कमाने के शुभ अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। सरकार से जुड़े लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। कोई भी बड़ा निर्णय लेते समय आपको सभी का साथ व सहयोग प्राप्त होगा।
Shani And Budh Margi 2025: मार्गी हुए शनि-बुध, कई राशियों को मिलेंगे सुनहरे अवसर
धनु राशि
इस सप्ताह कई अटके काम बनते हुए नजर आएंगे। पुराने मित्रों और प्रिय लोगों से मुलाकात संभव है। धनु राशि वालों के मन में चल रही उलझने भी दूर होंगी। संपत्ति से जुड़े विवाद दूर होंगे। आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट से जुड़कर काम करने का अच्छा मौका मिलेगा। धनु राशि के लोग जातक राजनीति से जुड़े है, उनके लिए समय अत्यधिक शुभ कहा जाएगा। जीवन में प्रिय व्यक्ति के घर में आने से खुशियों का माहौल बना रहेगा। आपकी मनचाहे कॉलेज में दाखिला लेने की कामना पूरी होती दिख रही है। लाभ के अवसर मिलने के साथ-साथ आप कारोबार को भी अन्य राज्यों में ले जाने के लक्ष्य बनाएंगे।
Saptahik Love Rashifal (1–7 Dec): क्या दिसंबर की शुरुआत लाएगी खुशियां या टूटेगा भरोसा? पढ़ें लव राशिफल
Weekly Numerology 1-7 Dec: मूलांक 2 को मिलेगा मान-सम्मान, मूलांक 6 बनेंगे धनवान, पढ़ें साप्ताहिक अंक ज्योतिषफल
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।