सब्सक्राइब करें

Vastu Tips: घर की इस दिशा में रखी लाल रंग की चीजें धनधान्य में करती हैं वृद्धि, जमकर बरसेगा पैसा

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 01 Dec 2025 02:08 PM IST
सार

Vastu Tips For Money: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर की दक्षिण दिशा में लाल रंग की वस्तुएं रखने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और आर्थिक कठिनाइयां दूर रहती हैं। आप भी अपने घर की दक्षिण दिशा में लाल रंग की चीजों से जुड़े कुछ वास्तु उपाय अपनाकर सुख-समृद्धि के साथ-साथ धन के घर में आने के द्वार भी खोल सकते है। 

विज्ञापन
Vastu tips for red colored things kept south direction of the house rich people secrets
लाल रंग की चीजों से जुड़े वास्तु उपाय - फोटो : Amar Ujala

Vastu Tips For Red Colour Things: भारत में लोग कई वर्षों से वास्तु के नियमों को मानते आए हैं। वास्तुशास्त्र में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर मनुष्य अपने जीवन में आ रही अनेक तरह की परेशानियों से छुटकारा पा सकता है। ज्योतिष शास्त्र में घर की दक्षिण दिशा को अग्नि तत्व से संबंधित कर इसे लाल रंग से जोड़ा जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दक्षिण दिशा में लाल रंग की वस्तुएं रखने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और आर्थिक कठिनाइयां दूर रहती हैं। ऐसे में आप भी अपने घर की दक्षिण दिशा में लाल रंग की चीजों से जुड़े कुछ वास्तु उपाय अपनाकर सुख-समृद्धि के साथ-साथ धन के घर में आने के द्वार भी खोल सकते है।

Trending Videos
Vastu tips for red colored things kept south direction of the house rich people secrets
लाल रंग का फूल - फोटो : Adobe Stock
लाल रंग के फूल 


घर की दक्षिण दिशा में लाल रंग के फूल रखने से धनधान्य और सुख-संपन्नता में वृद्धि होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस दिशा में आप गुलाब, गुड़हल, कनेर, लाल गेंदा, गुलमेंहदी और डहेलिया जैसे फूल रख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu tips for red colored things kept south direction of the house rich people secrets
वास्तु उपाय - फोटो : Adobe stock
मंगल से जुड़ी वस्तुएं


घर की दक्षिण दिशा में मंगल ग्रह से संबंधित वस्तुएं भी रखी जा सकती हैं, क्योंकि लाल रंग मंगल ग्रह का सूचक भी होता है। वास्तु के अनुसार, इस दिशा में आप गुड़, लाल रंग का गमला या फिर लाल रंग का धातु निर्मित हाथी भी रख सकते हैं। 
 

Vastu Tips For Home: इन वास्तु उपायों से घर को नहीं लगेगी किसी की बुरी नजर, बनी रहेगी सुख-शांति


Vastu Tips For Wall Clock: घर में गलत दिशा में लगी घड़ी पैदा कर सकती है आर्थिक परेशानियां, न करें ये गलती

Vastu tips for red colored things kept south direction of the house rich people secrets
लाल रंग की दीवार - फोटो : Adobe stock
लाल रंग की दीवार


घर की दक्षिण दिशा में दीवार पर लाल रंग करना शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार, घर की दक्षिण दिशा में दीवार पर लाल रंग कर करवाने से आपके घर की सुख-संपन्नता को कभी किसी बाहरी व्यक्ति की बुरी नजर नहीं लगेगी।

विज्ञापन
Vastu tips for red colored things kept south direction of the house rich people secrets
लाल सोफा - फोटो : Adobe stock
लाल रंग का फर्नीचर  


वास्तु के अनुसार, घर की दक्षिण दिशा में लाल रंग का फर्नीचर रखने से घर में दरिद्रता का वास नहीं होता है और घर की सुख-संपन्नता बनी रहती है। 






डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।  
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed