Vastu Tips For Main Door: घर का मुख्य प्रवेश द्वार न केवल लोगों के लिए घर में प्रवेश करने का द्वार है, बल्कि ऊर्जा के अंदर और बाहर जाने के लिए भी एक प्रवेश द्वार है। हिंदू धर्म में मुख्य द्वार को सुख-समृद्धि, खुशहाली और सौभाग्य का प्रवेश द्वार भी कहते हैं। साथ ही मां लक्ष्मी भी यहां से घर में प्रवेश करती हैं। इसलिए देवी को प्रसन्न करने के लिए अक्सर मुख्य प्रवेश द्वार पर शाम को दीपक भी जलाया जाता है। लेकिन कई बार मुख्य द्वार पर रखी कुछ चीजें घर की बरकत को प्रभावित करती हैं। यही नहीं उन चीजों का सीधा असर हमारी खुशियों पर भी पड़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि घर के मुख्य द्वार पर किन-किन वस्तुओं को रखने से बचना चाहिए।
Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार पर ये 5 चीजें रखने से खुशियों पर लग सकता है ग्रहण, जानें वास्तु के सही नियम
Main Door Vastu Upay: मुख्य द्वार घर का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, क्योंकि इसके जरिए घर में सभी तरह की शक्तियों का आगमन होता है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपके घर में बरकत आए तो आप भी अपने घर के मुख्य द्वार पर भूलकर भी न रखें ये पांच चीजें।
घर के मुख्य द्वार पर कूड़ेदान नहीं रखना चाहिए। यह अशुभ होता है। वास्तु के अनुसार प्रवेश द्वार से देवी लक्ष्मी का आगमन होता है। इसलिए हमेशा इसकी स्वच्छता का ध्यान रखें और किसी भी तरह की गंदगी व कूड़ा जमा न होने दें।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर के सामने व मुख्य द्वार के आसपास कभी भी खंभा नहीं होना चाहिए। यह आर्थिक तंगी और कलह का कारण बनता है।
3. सूखे पौधे
घर के प्रवेश द्वार पर पौधों को रखना घर की सुंदरता के साथ-साथ नकारात्मकता को दूर भी करता है। परंतु मुख्य द्वार पर सूखे पौधे रखना अशुभ हो सकता है। वास्तु के अनुसार, मुख्य द्वार पर सूखे पौधों को नहीं रखना चाहिए। इससे घर में झगड़े और वाद-विवाद की स्थिति बन सकती हैं।
घर के मुख्य द्वार पर भूलकर भी जूते-चप्पल नहीं रखने चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। वास्तु के अनुसार, इससे आर्थिक स्थिति पर भी इसका असर पड़ता है।
Vastu Tips For Wall Clock: घर में गलत दिशा में लगी घड़ी पैदा कर सकती है आर्थिक परेशानियां, न करें ये गलती
Wind Chimes Vastu Tips: विंड चाइम लगाने से घर में आती है सुख समृद्धि, जानिए वास्तु से जुड़े खास नियम
घर के सामने गंदा पानी व गड्डा नहीं होना चाहिए। वास्तु के अनुसार, इससे परिवार के लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए आप इस गड्ढे को भरवा दें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।