सब्सक्राइब करें

Tula Rashifal 2026: तुला राशि के लिए साल 2026 का राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक कैसे बीतेंगे 12 माह

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 01 Dec 2025 01:12 PM IST
सार

Tula Rashifal 2026: तुला वार्षिक राशिफल 2026 में जनवरी से लेकर दिसंबर तक जीवन के सभी पहलुओं पर किस तरह का सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
Rashifal 2026 Tula Rashifal Yearly Horoscope Prediction for Career Money Business Health and Love in Hindi
Mesh Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला
Tula Rashifal 2026: तुला वार्षिक राशिफल 2026 के अनुसार, साल 2026 तुला राशि वालों के लिए कुछ नया करने का और कुछ नया पाने का साल रहेगा। इस साल तुला राशि वालों के अंदर ऊर्जा, उत्साह और आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। इस साल करियर में बहुत ही अहम उपलब्धियां और जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। साल 2026 तुला राशि वालों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव दिखाई देंगे।


आइए विस्तार से जानते हैं तुला वार्षिक राशिफल 2026 में जनवरी से लेकर दिसंबर तक जीवन के सभी पहलुओं पर किस तरह का सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। 
Trending Videos
Rashifal 2026 Tula Rashifal Yearly Horoscope Prediction for Career Money Business Health and Love in Hindi
Tula Rashifal 2026: - फोटो : अमर उजाला

जनवरी :
तुला राशि के जातकों के लिए जनवरी का महीना मानसिक परेशानियां और सुख में कमी ला सकता है। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्याएं होने की संभावना रहेगी। भूमि से संबंधित किसी भी कार्य में हाथ न डालें। महीने के अंत में पूर्व में किए गए परिश्रम का फल प्राप्त होगा। किसी भी प्रकार का बड़ा जोखिम उठाने से बचें। आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने के लिए अधिक प्रयास करने होंगे। आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे। ऐशो-आराम की वस्तुओं पर खर्च बढ़ सकता है। भाई-बहनों की ओर से सहयोग में वृद्धि होगी। अत्यधिक आत्मविश्वास से बचें और संयमित जीवनशैली अपनाएँ। माता-पिता के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहना आवश्यक है। विद्यार्थियों के लिए अध्ययन में सामान्य बाधाएँ उत्पन्न हो सकती हैं। प्रेम संबंधों में भावनात्मक सहयोग में वृद्धि होगी। संतान पक्ष के साथ संबंध अच्छे बनाए रखें। पति-पत्नी के बीच तालमेल अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। नौकरी करने वालों को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, जबकि व्यवसाय में कुछ संघर्ष की स्थिति बनी रह सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rashifal 2026 Tula Rashifal Yearly Horoscope Prediction for Career Money Business Health and Love in Hindi
Tula Rashifal 2026: - फोटो : अमर उजाला

फरवरी
तुला राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना उन्नति और लाभदायक रहेगा। कुछ संघर्षों के पश्चात कार्य सिद्ध होंगे। आर्थिक मामलों में रुचि बढ़ेगी और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सगे-संबंधियों तथा मित्रों से प्रेम और अपनापन बढ़ेगा। कुछ निकटस्थ यात्राओं के योग बनेंगे। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। आर्थिक समस्याओं से निपटने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें। संगीत, नृत्य, गायन आदि कलाओं के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। धैर्य बनाए रखें। इस महीने के अंत में कोई संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं, अतः सोच-समझकर कार्य करें। माता-पिता के साथ सामान्य मतभेद संभव हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा और जनसंपर्क में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए यह महीना उन्नतिकारक रहने की संभावना है। प्रेम संबंधों में भावनात्मक सहयोग बना रहेगा। संतान पक्ष की उन्नति को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है, किंतु महीने के उत्तरार्ध में स्थितियों में सुधार होगा। शत्रु पक्ष से कोई विशेष हानि की संभावना नहीं है। महीने के अंत में जीवनसाथी के साथ कुछ सामान्य मतभेद संभव हैं। धार्मिक क्रियाकलापों में मन लगा रहेगा तथा कोई लंबी धार्मिक यात्रा भी हो सकती है। व्यवसाय में लाभ में वृद्धि होगी और नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा।

Rashifal 2026 Tula Rashifal Yearly Horoscope Prediction for Career Money Business Health and Love in Hindi
tula rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला

मार्च :
तुला राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना सुख और लाभ कारक रहेगा। लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान संभव है। लघु यात्राओं के योग बनेंगे और आध्यात्मिक उन्नति होगी। आमदनी में वृद्धि होगी। वाणी की मधुरता से आप दूसरों का दिल जीत सकेंगे। आर्थिक मामलों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में किसी का बीमा करवाने में आपकी रुचि रह सकती है। भोजन में परहेज रखें। आप अपने पराक्रम द्वारा विपरीत परिस्थितियों पर नियंत्रण रख पाएंगे। भाई-बहनों की ओर से लाभ होगा। पैतृक संपत्ति के संबंध में कोई बातचीत हो सकती है। माता-पिता की ओर से यथासंभव सहयोग प्राप्त होता रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा का ध्यान रखें। विद्यार्थियों के लिए यह महीना अत्यंत अनुकूल रहेगा, अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में सुख और सहयोग की वृद्धि होगी। संतान पक्ष के साथ रिश्तों में सुधार होगा। बुद्धि सात्त्विक बनेगी। गृहस्थ जीवन में अत्यधिक व्यवस्था के कारण सुख में कुछ कमी हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी कोई बड़ी परेशानी नहीं दिखाई दे रही है। धार्मिक क्रियाकलापों में आपकी रुचि थोड़ी कम हो सकती है। व्यवसाय में अचानक से कोई बड़ा लाभ हो सकता है और नौकरी में स्थिति सामान्यतः अच्छी रहेगी।

विज्ञापन
Rashifal 2026 Tula Rashifal Yearly Horoscope Prediction for Career Money Business Health and Love in Hindi
tula rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला

अप्रैल :
 तुला राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना साधारण उन्नति और लाभदायक रहेगा। किसी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है। छोटी यात्राओं के योग बन रहे हैं। इष्ट मित्रों से सामान्य लाभ होने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। किसी पर अत्यधिक विश्वास न करें। लंबी दूरी की यात्राएं इस महीने कम करें। किसी भी प्रकार का बड़ा जोखिम उठाने से बचें। पूंजी निवेश में लाभ की स्थिति कम दिखाई दे रही है। किसी को कड़वे वचन न कहें। भाई-बहनों की ओर से महीने के अंत में सहयोग प्राप्त होने की संभावना है। धैर्य बनाए रखें। पिता की अपेक्षा माता से तालमेल इस महीने अच्छा बना रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के योग हैं। विद्यार्थियों के लिए यह महीना कुछ संघर्ष भरा रह सकता है। प्रेम संबंधों की दृष्टि से रिश्तों में उदासीनता आ सकती है। संतान पक्ष की समस्याओं के कारण मन में थोड़ी चिंता रहेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में धीमी गति से प्रगति होगी। महीने के अंत में दांपत्य सुख में कमी और तनाव होने की संभावना है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार करने वालों को अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता होगी। नौकरी में संयम रखेंगे तो भविष्य में लाभ अवश्य प्राप्त होगा।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed