सब्सक्राइब करें

Kanya Rashifal 2026: कन्या राशि के लिए साल 2026 का राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक कैसे बीतेंगे 12 माह

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 01 Dec 2025 01:12 PM IST
सार

Kanya Rashifal 2026: कन्या वार्षिक राशिफल 2026 में जनवरी से लेकर दिसंबर तक जीवन के सभी पहलुओं का ज्योतिषीय विश्लेषण।

विज्ञापन
Rashifal 2026 Kanya Rashifal Yearly Horoscope Prediction for Career Money Business Health and Love in Hindi
Mesh Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला

Kanya Rashifal 2026: कन्या वार्षिक राशिफल 2026 के अनुसार, साल 2026 एक साथ जहां कई अवसर लेकर आ सकता है तो वहीं कई चुनौतियों से भरा हुआ भी रहेगा। साल 2026 में ग्रहों की चाल का प्रभाव सबसे ज्यादा कन्या राशि वालों के ऊपर देखने को मिल सकता है। इस साल आपको सबसे ज्यादा धैर्य बनाए रखना होगा। साथ ही बदलाव को आप अपनाने के लिए तैयार रहें। साल 2026 में सकारात्मक व्यवहार बनाए रखना होगा और अति उत्तेजना से बचें। प्रेम संबंधों में भावनात्मक लगाव बना रहेगा। संतान पक्ष की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा।



आइए विस्तार से जानते हैं कन्या वार्षिक राशिफल 2026 में जनवरी से लेकर दिसंबर तक जीवन के सभी पहलुओं पर किस तरह का सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। 

Trending Videos
Rashifal 2026 Kanya Rashifal Yearly Horoscope Prediction for Career Money Business Health and Love in Hindi
Kanya Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला

जनवरी :
कन्या राशि के जातकों के लिए जनवरी का महीना लाभ और उन्नति का महीना रहने वाला है। आपके कार्यों में महीने की शुरुआत में थोड़ी परेशानियाँ आ सकती हैं, लेकिन योजनाबद्ध और बुद्धिमानी से कार्य करेंगे तो सफलता प्राप्त होगी। विदेश यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर सामान्य खर्च हो सकता है। जमा पूंजी का सदुपयोग करें। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। संगीत, मनोरंजन आदि के साधनों के प्रति रुचि बढ़ेगी। किसी पर आँख मूँदकर भरोसा न करें। भाई-बहनों के साथ सकारात्मक व्यवहार बनाए रखें। पराक्रम एवं धैर्य को बनाए रखें। उत्तेजना से बचें। भूमि, मकान या वाहन की खरीद-बिक्री के लिए समय अनुकूल नहीं है। माता-पिता के साथ तालमेल बनाए रखें और उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सामाजिक प्रतिष्ठा के प्रति सजग रहें। विद्यार्थियों के लिए यह महीना सकारात्मक रहेगा। इस संबंध में कोई लंबी यात्रा भी हो सकती है। प्रेम प्रसंग में एक-दूसरे के प्रति विश्वास बनाए रखें। संतान पक्ष के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। न्यायालय से संबंधित मामलों में प्रगति होगी। वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के मध्य सुख-सौहार्द में वृद्धि होगी। घरेलू जीवन में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक कृत्यों के प्रति श्रद्धा और विश्वास बनाए रखें। व्यापार में वृद्धि होगी और नौकरी करने वालों का मनोबल बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rashifal 2026 Kanya Rashifal Yearly Horoscope Prediction for Career Money Business Health and Love in Hindi
Kanya Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला

फरवरी :
कन्या राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना साधारण सफलता देने वाला रहेगा। वाहन आदि की खरीद पर खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और खान-पान का विशेष ध्यान रखें। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आर्थिक मामलों में निर्णय लें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, जमा पूंजी में वृद्धि होगी। वाणी की सौम्यता से लोग प्रभावित होंगे। परिवार में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। स्वादिष्ट व्यंजनों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। लेखन-पाठन में आपकी जागृति उत्पन्न होगी। छोटी यात्राओं पर जा सकते हैं। संपत्ति के क्रय-विक्रय के लिए यह महीना अनुकूल नहीं है। माता-पिता के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे। सामाजिक मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपके हृदय में गरीब लोगों की सेवा करने का भाव उत्पन्न होगा। विद्यार्थी उच्च शिक्षा या प्रतियोगिताओं की तैयारी प्रारंभ कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फल प्राप्त होगा। प्रेम प्रसंगों में संबंध अच्छे बने रहेंगे। संतान पक्ष के साथ तालमेल बनाए रखें और वाद-विवाद से बचें। शत्रु पक्ष के साथ सौम्य व्यवहार रखें, इससे शांति बनी रहेगी। व्यापार में परिश्रम से उन्नति होगी और आजीविका से जुड़ी परेशानियों का समाधान हो जाएगा।

Rashifal 2026 Kanya Rashifal Yearly Horoscope Prediction for Career Money Business Health and Love in Hindi
Kanya Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला

मार्च :
कन्या राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना अच्छा रहेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। धैर्य और बुद्धिमानी से कार्य करेंगे तो लाभ ही लाभ दिखाई देगा। महीने के अंत में आपके प्रयासों का आपको पूरा फल मिलेगा। आपके मन में हर्ष की भावना जागृत हो सकती है। अपनी कमियों को किसी के सामने उजागर न होने दें। कार्य-व्यवसाय में दूसरों का सहयोग लेना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में पूंजी निवेश करने से लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक सदस्यों से सहयोग बढ़ेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं के प्रति आपकी लालसा बढ़ेगी। भाई-बहनों के साथ सकारात्मक व्यवहार बनाए रखें। यदि यात्राएं करें तो अपने स्वास्थ्य का ध्यान अवश्य रखें। नई भूमि, भवन या वाहन खरीदने के लिए यह महीना अनुकूल रहेगा। माता-पिता के साथ पैतृक संपत्ति को लेकर बातचीत हो सकती है। सामाजिक रूप से सम्मान में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए यह महीना उन्नति एवं सफलता देने वाला रहेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक लगाव बना रहेगा। संतान पक्ष की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। अदालत से जुड़े मामलों में धैर्यपूर्वक कार्य करें। पति-पत्नी के मध्य अच्छा तालमेल बना रहेगा। धार्मिक क्रियाकलापों में मन लग सकता है। व्यापार में लाभकारी परिणाम प्राप्त होंगे और नौकरी में पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

विज्ञापन
Rashifal 2026 Kanya Rashifal Yearly Horoscope Prediction for Career Money Business Health and Love in Hindi
Kanya Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला

अप्रैल :
कन्या राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना संघर्ष के पश्चात सफलता देने वाला रहेगा। परिश्रम अधिक करना पड़ेगा और व्यस्तता बढ़ सकती है। महीने की शुरुआत में किसी मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। इस महीने आपको स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां हो सकती हैं, इसलिए अपने शारीरिक विश्राम पर भी ध्यान दें। खाने-पीने की वस्तुओं में परहेज रखें। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने का प्रयास करें। किसी के भरोसे अपने काम को न छोड़ें। पारिवारिक सदस्यों के साथ तालमेल बना रहेगा। महीने के अंत में घरेलू आवश्यकताओं पर खर्च बढ़ सकता है। भूमि, मकान या वाहन खरीदने के लिए महीने की शुरुआत में कुछ अनुकूल परिस्थितियाँ बन रही हैं। माता-पिता की ओर से भी आर्थिक मदद प्राप्त हो सकती है। आपके हृदय में दया का भाव बना रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा के प्रति सावधान रहें। विद्यार्थी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम प्रसंगों में एक-दूसरे के प्रति गलतफहमी की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें और उनकी आंतरिक भावनाओं को समझें। शत्रु पक्ष का साहस बढ़ सकता है। जीवनसाथी से अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करें। अपने मनोबल को कम न होने दें। धार्मिक कृत्यों के प्रति अपनी धारणा को सुदृढ़ करें। व्यापार में लाभ में कुछ कमी आ सकती है, जबकि नौकरी में हल्की-फुल्की परेशानियाँ दिखाई दे रही हैं।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed