सब्सक्राइब करें

Kumbh Rashifal 2026: कुंभ राशि के लिए साल 2026 का राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक कैसे बीतेंगे 12 माह

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 01 Dec 2025 01:15 PM IST
सार

Kumbh Rashifal 2026:  कुंभ वार्षिक राशिफल 2026 में जनवरी से लेकर दिसंबर तक जीवन के सभी पहलुओं पर किस तरह का सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
Rashifal 2026 Kumbh Rashifal Yearly Horoscope Prediction for Career Money Business Health and Love in Hindi
Mesh Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला

Kumbh Rashifal 2026: कुंभ वार्षिक राशिफल 2026 के अनुसार, साल 2026 शुभ साबित होगा। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। यह साल कुंभ राशि वालों के लिए पिछले साल के मुकाबले बेहतर साबित होगा। साल 2026 नौकरीपेशा जातकों के लिए करियर में एक नए तरह के मुकाम को हासिल करने का मौका मिलेगा। साल 2026 आर्थिक लिहाज से लाभ देने वाला साबित होगा। यह वर्ष कुंभ राशि वालों के लिए आमदनी बढ़ने वाला साबित हो सकता है। निवेश के लिहाज साल 2026 अनुकूल साबित होगा।  


आइए विस्तार से जानते हैं कुंभ वार्षिक राशिफल 2026 में जनवरी से लेकर दिसंबर तक जीवन के सभी पहलुओं पर किस तरह का सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।

 
Trending Videos
Rashifal 2026 Kumbh Rashifal Yearly Horoscope Prediction for Career Money Business Health and Love in Hindi
Kumbh Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला

जनवरी :
 कुंभ राशि के जातकों के लिए जनवरी का महीना मिला-जुला रहने वाला रहेगा। कुछ कठिनाइयों और संघर्षों के बाद महीने के अंत में आपके रुके हुए कार्य बनने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए अध्ययन और सफलता की दृष्टि से यह महीना शुभ रहेगा। अपने कार्यक्षेत्र पर पूरा ध्यान दें। भौतिक सुख-सुविधाओं के प्रति मन में आकर्षण बढ़ेगा। लघु यात्राओं के योग बन रहे हैं। अनावश्यक धन खर्च से बचें और स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। घर में कोई मांगलिक या धार्मिक कार्य संपन्न हो सकता है। भाई-बहनों का व्यवहार आपके प्रति अच्छा रहेगा। बुद्धि और विवेक में वृद्धि होगी। माता-पिता के साथ कुछ मतभेद संभव हैं, इसलिए संयम और विनम्रता बनाए रखें। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। प्रेम संबंधों में परस्पर सुख और सहयोग बढ़ेगा। संतान पक्ष से संतोषजनक परिणाम मिलेंगे। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामलों में परिस्थितियाँ आपके पक्ष में रहेंगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। व्यापार करने वाले लोगों के लिए व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रह सकता है, जबकि नौकरी करने वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rashifal 2026 Kumbh Rashifal Yearly Horoscope Prediction for Career Money Business Health and Love in Hindi
Kumbh Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला

फरवरी :
कुंभ राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना लाभदायक और सुखदायक रहेगा। महीने के अंत में कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। घर-परिवार में चल रही समस्याओं का समाधान होगा। नीतिगत मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। इष्ट मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी भी कार्य के संबंध में निर्णय लेते समय बुद्धि और विवेक का प्रयोग करें। आर्थिक पूंजी निवेश से लाभ प्राप्त होने के योग हैं। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी और आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। अपने धैर्य को कम न होने दें। नवीन संपत्ति की खरीद के लिए महीने का अंत शुभ रहेगा। माता-पिता के साथ आपके संबंध इस महीने अत्यंत अच्छे रहेंगे। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आपके हृदय में सात्विक भावनाओं का उदय होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना है। प्रेम प्रसंगों में एक-दूसरे के प्रति विश्वास और सहयोग बढ़ेगा। संतान पक्ष की भावनाओं का सम्मान करें। शत्रु पक्ष के साथ समझौते की स्थिति बन सकती है। वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के बीच सामान्य मतभेद संभव हैं। नौकरीपेशा लोगों की स्थिति में सुधार होगा, हालांकि कार्यक्षेत्र में परिश्रम की मात्रा बढ़ सकती है।

Rashifal 2026 Kumbh Rashifal Yearly Horoscope Prediction for Career Money Business Health and Love in Hindi
Kumbh Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला

मार्च :
कुंभ राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना लाभदायक और उन्नतिकारक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके लिए परिस्थितियाँ अनुकूल रहेंगी। आपको संयम और धैर्य के साथ कार्य करना होगा। मित्रों का सहयोग बना रहेगा, परंतु अधिक तर्क-वितर्क वाली स्थिति से बचें। लोग आपकी कमजोरी का फायदा उठाने का प्रयास कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और खाने-पीने की वस्तुओं में संयम रखें। लंबी दूरी की यात्राओं के योग बन रहे हैं। अपनी जमा पूंजी धन का सदुपयोग करें, क्योंकि अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। व्यवहार मधुर रखें और किसी को कड़वे वचन न कहें। भाई-बहनों का सहयोग इस महीने आपको प्राप्त होगा। सही दिशा में परिश्रम करने से आपको लाभ अवश्य मिलेगा। माता-पिता का व्यवहार आपके प्रति बहुत अच्छा रहेगा। समाज में मान-सम्मान के प्रति जागरूक रहें। विद्यार्थियों के लिए यह महीना शुभ और लाभदायक रहेगा। प्रेम प्रसंगों में सफलता प्राप्त होगी। संतान की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। पति-पत्नी के मध्य तालमेल में थोड़ी कमी आ सकती है। पेट से जुड़ी बीमारियाँ परेशान कर सकती हैं, अतः सावधानी रखें। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है।

विज्ञापन
Rashifal 2026 Kumbh Rashifal Yearly Horoscope Prediction for Career Money Business Health and Love in Hindi
Kumbh Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला

अप्रैल
कुंभ राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना उन्नति कारक रहेगा। आपके कार्यों में कुछ अड़चनें आ सकती हैं, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी रखें। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन होने की संभावना है। आवश्यकता के अनुसार धन प्राप्त होता रहेगा। मित्रों से सहयोग मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सामान्य सुधार होगा। पारिवारिक और धन संबंधी मामलों में इस महीने आप रुचि लेंगे। वाणी पर संयम रखें और किसी को कड़वे वचन न कहें। किसी के बहकावे में न आएँ। सामाजिक कार्यों में सहभागिता कर सकते हैं। पारिवारिक खर्च बढ़ सकता है और भौतिक सुख-सुविधाओं पर धन खर्च होगा। परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बनाए रखें। खाने-पीने के मामलों में परहेज़ करें। छोटी यात्राओं के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में सुधार होगा और आप कोई मकान खरीद सकते हैं। माता-पिता के साथ सुखद संबंध बने रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए यह महीना शुरुआत में काफी सफलतादायक रहेगा। प्रेम प्रसंगों में विश्वास बनाए रखें। संतान पक्ष के साथ तालमेल बनाए रखना आपके लिए शुभ रहेगा। व्यापार के क्षेत्र से जुड़े लोगों को व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को सहयोगियों के साथ तालमेल बिठाकर कार्य करना चाहिए।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed