Leo Horoscope 2026: सिंह राशि के लिए साल 2026 का राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक कैसे बीतेंगे 12 माह
Leo Horoscope 2026: सिंह वार्षिक राशिफल 2026 में जनवरी से लेकर दिसंबर तक जीवन के सभी पहलुओं का ज्योतिषीय विश्लेषण।
जनवरी :
सिंह राशि के जातकों के लिए जनवरी का महीना अच्छा रहेगा। लंबे समय से चली आ रही परेशानियाँ समाप्त होंगी। सकारात्मक सोच बनाए रखें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में हँसी-खुशी का वातावरण बनेगा। अपनी वाणी पर संयम रखें और सोच-समझकर व्यवहार करें। अधिक भोजन से बचें। भाई-बहनों के साथ महीने की शुरुआत में अच्छा सहयोग रहेगा, लेकिन महीने के अंत में रिश्तों में कुछ मतभेद हो सकते हैं। नवीन भूमि, मकान या वाहन खरीदने के लिए स्थिति सामान्य रूप से लाभकारी रहेगी। महीने की शुरुआत में इस संबंध में स्थिति विशेष रूप से अनुकूल रहेगी। माता-पिता की ओर से सुख में थोड़ी कमी हो सकती है, इसलिए उनका ध्यान रखें। सामाजिक प्रतिष्ठा के प्रति सावधान रहें। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई के क्षेत्र में महीने की शुरुआत में कुछ परेशानियाँ बढ़ सकती हैं। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के प्रति विश्वास बनाए रखें। शत्रु पक्ष महीने के अंत में कुछ सक्रिय हो सकता है, लेकिन आपका आत्मविश्वास उन्हें परास्त करेगा। वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के मध्य अच्छा तालमेल बना रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य तौर पर अच्छा रहेगा। धार्मिक क्रियाकलापों में मन लगेगा। व्यापार में स्थिति अनुकूल रहेगी और नौकरी में स्थिति सुगम बनी रहेगी।
फरवरी :
सिंह राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना लाभ और उन्नति कारक रहेगा। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य संबंधी सामान्य परेशानियाँ हो सकती हैं। मित्रों की ओर से सहयोग प्राप्त होगा। जमा पूंजी का सदुपयोग करें और अनावश्यक खर्चों से बचें। मनोरंजन के साधनों के प्रति रुचि जागृत होगी। व्यवहार में सुधार लाने का प्रयास करें। भाई-बहनों की उन्नति के प्रति आप चिंतित रहेंगे। धैर्य और पराक्रम बनाए रखें। नवीन संपत्ति के क्रय-विक्रय के लिए महीने की शुरुआत में स्थितियाँ अनुकूल रहेंगी। माता-पिता की ओर से लाभ प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बनी रहेगी। विद्यार्थियों को अतिरिक्त परिश्रम करने की आवश्यकता होगी। प्रेम प्रसंगों में ज़िद्दी रवैये से बचें। संतान पक्ष पर खर्च की संभावना है। न्यायालय से जुड़े मामलों में भागदौड़ बनी रह सकती है। दांपत्य जीवन में पति-पत्नी के मध्य सामान्य मतभेद हो सकते हैं। शारीरिक स्वास्थ्य की अपेक्षा मानसिक स्वास्थ्य पर अधिक नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए मन को शांत रखें। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। व्यापार में स्थिति शुभ रहेगी और नौकरी में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
मार्च :
सिंह राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना सुख और लाभकारक रहेगा। आय के स्रोतों और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अपने मित्रों से आपको अनुकूल सहयोग और सहायता प्राप्त होगी। अधिक परिश्रम से बचें, विश्राम भी आवश्यक है। आर्थिक स्थिति में सुधार और वृद्धि होगी। परिवार में सहयोग बढ़ेगा। आपका व्यवहार मधुर रहेगा, जिससे लोग प्रभावित होंगे। भाई-बहनों के प्रति लगाव बढ़ेगा। धैर्य और साहस में वृद्धि होगी। भूमि, भवन या वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। माता-पिता के प्रति सेवा भाव रखें, उनका सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए अध्ययन का यह समय सफलता दायक रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता प्राप्त होने के योग हैं। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के प्रति ईमानदारी बनाए रखें। संतान पक्ष की उन्नति के द्वार खुलेंगे। विरोधियों के व्यवहार में सुधार की संभावना कम है। दांपत्य जीवन में पति-पत्नी के मध्य स्नेह बना रहेगा। धार्मिक क्रियाकलापों में मन लगेगा। व्यापार में लाभ और उन्नति प्राप्त होगी तथा नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिल सकती है।
अप्रैल :
सिंह राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना कार्यक्षेत्र संबंधी समस्याओं का समाधान करने वाला रहेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और नई योजनाएं बनेंगी। यदि आप कर्म अच्छे करेंगे, तो भाग्य अवश्य साथ देगा। स्वास्थ्य से जुड़ी कोई छोटी-मोटी परेशानी हो सकती है। पारिवारिक सुख के लिए आप प्रयासरत रहेंगे। वाणी में मधुरता बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में पूंजी निवेश कर सकते हैं। भाई-बहनों के साथ किसी दूरस्थ स्थान की यात्रा के योग बन रहे हैं। कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। भूमि, मकान या वाहन आदि के क्रय-विक्रय के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। माता-पिता के साथ आपका व्यवहार अच्छा रहेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बनी रहेगी। आपके हृदय में गरीबों के प्रति करुणा उत्पन्न होगी। विद्यार्थियों की अध्ययन में रुचि बढ़ेगी और परिश्रम का उचित फल प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में परस्पर भावनाओं का आदान-प्रदान होता रहेगा। बच्चों की ओर से स्नेह और लाभ प्राप्त होगा। विरोधियों के साथ मित्रता हो सकती है। वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के मध्य साधारण वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, इसलिए धैर्य बनाए रखें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आध्यात्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। व्यवसाय में लाभ और उन्नति के योग रहेंगे तथा कार्य से संतुष्टि में वृद्धि होगी।