सब्सक्राइब करें

Dhanu Rashifal 2026: धनु राशि के लिए साल 2026 का राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक कैसे बीतेंगे 12 माह

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 01 Dec 2025 01:14 PM IST
सार

Dhanu Rashifal 2026: धनु वार्षिक राशिफल 2026 में जनवरी से लेकर दिसंबर तक जीवन के सभी पहलुओं पर किस तरह का सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
Rashifal 2026 Dhanu Rashifal Yearly Horoscope Prediction for Career Money Business Health and Love in Hindi
Mesh Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला
Dhanu Rashifal 2026: धनु वार्षिक राशिफल 2026 के अनुसार, साल 2026 में आपको एक नए तरह का अनुभव मिलेगा। साल 2026 आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली साल साबित होगा। पूरे साल ग्रहों की स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। इस साल नौकरीपेशा जातकों का कार्यक्षेत्र में बेहतर परिणाम की प्राप्ति होगी। साल 2026 में आपके धैर्य की परीक्षा का साल होगा। इस साल आप अपने कार्यक्षेत्र में एक मजबूत टीम लीडर के रूप में उभरभर सामने आ सकते हैं। साल 2026 व्यापार में आपको अच्छी सफलता प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों के लिहाज से यह साल शुभ रहेगा।


आइए विस्तार से जानते हैं धनु वार्षिक राशिफल 2026 में जनवरी से लेकर दिसंबर तक जीवन के सभी पहलुओं पर किस तरह का सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।
Trending Videos
Rashifal 2026 Dhanu Rashifal Yearly Horoscope Prediction for Career Money Business Health and Love in Hindi
rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला
जनवरी :
धनु राशि के जातकों के लिए जनवरी का महीना सुख और उन्नति कारक रहेगा। हालांकि महीने के अंत में जीवनसाथी के साथ मतभेद उभरने की संभावना है, जिसका दांपत्य सुख पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आपके मित्रों का व्यवहार सहयोगात्मक रहेगा। भौतिक संसाधनों पर आपकी जमा पूंजी से अधिक धन खर्च होने की संभावना है, इसलिए अनावश्यक कार्यों में खर्च करने से बचें। वाणी का सदुपयोग करें और किसी को कड़वे वचन न कहें। भाई-बहनों के साथ महीने के अंत में सहयोग सकारात्मक बना रहेगा। माता-पिता के साथ संबंधों में सुधार होने की संभावना है। महीने की शुरुआत में विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगा रहेगा, लेकिन महीने के अंत में पढ़ाई के साथ-साथ अन्य कार्यों में भी मन भटक सकता है। प्रेम संबंधों में परस्पर मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं, इसलिए धैर्य और विश्वास बनाए रखना आवश्यक होगा। संतान के साथ सकारात्मक व्यवहार बनाए रखने का प्रयास करें। शत्रु पक्ष की ओर से सावधानी अवश्य रखें। पति-पत्नी के मध्य तालमेल में कुछ कमी हो सकती है, अतः संवाद और संयम से काम लें। व्यापार करने वाले लोगों की स्थिति में सुधार होगा और नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह महीना शुभ रहेगा, कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति सुदृढ़ होगी और वरिष्ठ अधिकारियों से सराहना मिलेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rashifal 2026 Dhanu Rashifal Yearly Horoscope Prediction for Career Money Business Health and Love in Hindi
rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला

फरवरी :
धनु राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना लाभदायक और उन्नति कारक रहने वाला है। महीने के अंत में कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में चली आ रही परेशानियाँ कम होंगी और आर्थिक लाभ के नए रास्ते खुलेंगे। परिवार के सदस्यों की ओर से सुख और सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक पूंजी निवेश करने से लाभ मिलने की संभावना है। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी और आपके व्यक्तित्व से लोग प्रभावित होंगे। भाई-बहनों के साथ तालमेल बनाए रखने से पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। अपने साहस और धैर्य को बनाए रखें। माता-पिता के साथ सामान्य वैचारिक मतभेद संभव हैं, इसलिए संयमित जीवनशैली अपनाएँ। आपके हृदय में कभी-कभी कठोरता का भाव उत्पन्न हो सकता है, अतः वाणी में मधुरता बनाए रखें। सामाजिक न्याय के प्रति आपकी आवाज़ इस महीने बुलंद होगी।विद्यार्थियों के लिए महीने की शुरुआत काफी अच्छी रहेगी। यदि वे पढ़ाई पर ध्यान देंगे तो अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। प्रेम संबंधों में कोई विशेष प्रगति नहीं होगी, परंतु स्थिरता बनी रहेगी। संतान पक्ष की उन्नति को लेकर आप थोड़े चिंतित रह सकते हैं। इस महीने कोर्ट-कचहरी के मामलों में विवाद बढ़ने की संभावना है, अतः सावधानी बरतें। व्यापार में लेनदेन करते समय सतर्क रहें। आजीविका के क्षेत्र में परेशानियाँ कम होंगी और धीरे-धीरे स्थिति आपके पक्ष में आती दिखेगी।

Rashifal 2026 Dhanu Rashifal Yearly Horoscope Prediction for Career Money Business Health and Love in Hindi
rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला

मार्च :
धनु राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना लाभदायक रहेगा। कुछ संघर्ष के पश्चात आपको सफलता प्राप्त होगी। आपके मित्र आपका सहयोग करेंगे। वाद-विवाद वाली स्थिति से स्वयं को बचाएँ। किसी को अपना भेद न बताएं, क्योंकि लोग आपकी मजबूरी का लाभ उठाने की कोशिश कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर पूंजी निवेश करें। अपनी आर्थिक सुरक्षा के लिए बिना सोचे-समझे कोई उधार न लें। शराब आदि व्यसनों के प्रति संयम रखें। भाई-बहनों की मदद के लिए कुछ धन खर्च हो सकता है। अपने धैर्य को कम न होने दें। महीने के अंत में संपत्ति खरीदने के योग बन सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं। समाज में नए संपर्क स्थापित होंगे, जो भविष्य में आपके लिए उपयोगी सिद्ध होंगे। विद्यार्थियों को अध्ययन में अतिरिक्त परिश्रम करना होगा। पढ़ाई के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करें। प्रेम प्रसंग में एक-दूसरे के प्रति विश्वास में कमी आ सकती है, अतः संवाद बनाए रखें। संतान पक्ष पर ध्यान दें और उनकी आवश्यकताओं को समझने का प्रयास करें। विरोधियों के षड्यंत्र से सावधान रहें। पति-पत्नी के मध्य परस्पर प्रेम में कुछ कमी हो सकती है, इसलिए एक-दूसरे के प्रति संवेदनशील रहें। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है। नौकरी करने वाले लोगों का स्थानांतरण (ट्रांसफर) हो सकता है, लेकिन यह बदलाव आगे चलकर लाभकारी सिद्ध होगा।

विज्ञापन
Rashifal 2026 Dhanu Rashifal Yearly Horoscope Prediction for Career Money Business Health and Love in Hindi
rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला

अप्रैल :
धनु राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना उन्नति कारक रहेगा। कुछ बाधाओं के बावजूद आप अपने धैर्य और साहस को बनाए रखने में सफल होंगे, और आपके कई समय से रुके हुए कार्य क्रियान्वित हो जाएंगे। आप अपने मित्रों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। अपने कार्यालय (ऑफिस) पर ध्यान देना होगा और समय का सदुपयोग करें। अनावश्यक रूप से सहकर्मियों के साथ बातचीत में अपना समय नष्ट न करें। महीने की शुरुआत में कुछ आर्थिक परेशानियाँ आ सकती हैं, लेकिन धीरे-धीरे स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक दायित्वों का पूरी तरह निर्वाह करें। भाई-बहनों का सहयोग मिलने में थोड़ी देरी हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता अब कुछ कम होगी। समाज में पद और प्रतिष्ठा को लेकर सावधान रहें। आपके मन में अत्यधिक लोभ या लालच की प्रवृत्ति नहीं आनी चाहिए। विद्यार्थियों की रचनात्मक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। प्रेम प्रसंग में कुछ कठिनाइयाँ सामने आ सकती हैं, लेकिन संवाद और विश्वास बनाए रखने से स्थिति सुधर जाएगी। संतान पक्ष की ओर से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। वाद-विवाद वाली स्थितियों से बचें। व्यापार करने वाले लोगों को इस महीने व्यवसाय में कुछ संघर्ष का अनुभव हो सकता है, परंतु निरंतर प्रयास से स्थिति में सुधार आएगा। संयम और विवेक से कार्य करने पर आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed