Vastu Tips From Protect Your Home Evil Eyes: घर में कई बार सब कुछ ठीक होने के बाद भी माहौल में भारीपन महसूस होता है या मन अचानक बेचैन होने लगता है, शारीरिक और आर्थिक दिक्कतें होने लगती हैं। बहुत से लोगों का मानना है कि इसके पीछे बुरी नजर का असर हो सकता है। वास्तु शास्त्र में बुरी नजर से बचने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। ऐसे में यदि घर को बुरी नजर से बचाना हो, तो आप भी वास्तु के कुछ उपायों की मदद से अपने घर को नकारात्मक प्रभावों से बचा घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर सकते हैं।
Vastu Tips For Home: इन वास्तु उपायों से घर को नहीं लगेगी किसी की बुरी नजर, बनी रहेगी सुख-शांति
घर में सकारात्मकता और सुख-शांति बनी रहे ये कौन नहीं चाहता लेकिन कई बार घर को बुरी नजर लग जाती है, जिससे परिवार के सदस्यों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए भी वास्तु शास्त्र में कई उपाय बताए गए हैं, जिन्हें आजमाकर आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं।
घर का मुख्य दरवाजा ऊर्जा के आवागमन का सबसे अहम स्थान होता है। वास्तु के अनुसार, आप यहां स्वस्तिक, ओम या शुभ-लाभ जैसे पवित्र प्रतीकों का लगा सकते हैं। यदि आप कोई धार्मिक प्रतीक नहीं रखना चाहते, तो दरवाजे के पास एक कटोरी में फिटकरी रख सकते हैं। लेकिन फिर इसे हर हफ्ते बदल दें, क्योंकि यह आपके घर की नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेती है।
घर में फर्नीचर को हमेशा व्यवस्थित तरीके से रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार, घर में कभी भी अनावश्यक वस्तुओं को इकट्ठा न करें, क्योंकि ऐसी चीजें नकारात्मक ऊर्जा पैदा कर सकती हैं।
तुलसी का पौधा
तुलसी का पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा के साथ सुख-शांति और समृद्धि भी प्रदान करता है। वास्तु के अनुसार, इसे पूर्व, उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में खिड़की या दरवाजे के पास लगाना शुभ होता है। तुलसी का पौधा घर के वास्तु दोषों को भी दूर करने में मदद करता है।
घर के वातावरण को पवित्र करने के लिए धूप और सुगंधित जड़ी-बूटियों का उपयोग करें। वास्तु के अनुसार, शाम के समय लौंग, कपूर, ऊपला, पीली सरसों और तेजपत्ता डालकर जलाएं, इससे घर में खुशहाली का माहौल बना रहेगा और जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।
Vastu Tips: ऑफिस टेबल पर रखें ये प्लांट तरक्की में ला सकते हैं बाधा, जरूर करें वास्तु से जुड़े ये उपाय
Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार पर ये 5 चीजें रखने से खुशियों पर लग सकता है ग्रहण, जानें वास्तु के सही नियम
शुभ प्रतीकों और तस्वीरों का महत्व घर में सकारात्मक ऊर्जा, सुख, शांति और समृद्धि लाने के लिए किया जाता है। वास्तु के अनुसार, दक्षिण दिशा में भगवान हनुमान की तस्वीर लगाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। तो वहीं उत्तर-पूर्व दिशा में मोर की पेंटिंग या भगवान गणेश की तस्वीर लगाने से नजर दोष से रक्षा होती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।