सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Gemstone Astrology: किस उंगली में पहनना चाहिए कौन सा रत्न ? जानें सही नियम और दिन

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Wed, 03 Jun 2026 04:28 PM IST
सार

Gemstone Astrology: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रत्नों का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि प्रत्येक रत्न किसी न किसी ग्रह से जुड़ा होता है और उसे धारण करने से संबंधित ग्रह की सकारात्मक ऊर्जा मजबूत होती है तथा शुभ फल प्राप्त होने लगते हैं।

 

विज्ञापन
Gemstone Astrology Gemstone according to finger and planet in hindi
Gemstone Astrology - फोटो : अमर उजाला AI

Gemstone Astrology: ज्योतिष शास्त्र में रत्नों का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि प्रत्येक रत्न किसी न किसी ग्रह से जुड़ा होता है और उसे विधि-विधान से धारण करने पर संबंधित ग्रह की शुभता बढ़ती है। सही रत्न व्यक्ति के आत्मविश्वास, करियर, आर्थिक स्थिति और मानसिक संतुलन पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। वहीं गलत रत्न या उसे गलत तरीके से धारण करने पर विपरीत परिणाम भी देखने को मिल सकते हैं। इसलिए रत्न पहनने से पहले उसके सही दिन, धातु और उंगली की जानकारी होना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं किस रत्न को किस उंगली में धारण करना शुभ माना जाता है।

Gemstone Astrology Gemstone according to finger and planet in hindi
Gemstone Astrology - फोटो : adobe stock

माणिक 
माणिक सूर्य ग्रह का प्रमुख रत्न माना जाता है। इसे रविवार के दिन धारण करना शुभ रहता है। ज्योतिष के अनुसार, माणिक को अनामिका (Ring Finger) में पहनना चाहिए। इससे सूर्य मजबूत होता है और मान-सम्मान, नेतृत्व क्षमता तथा आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।
 

Trending Videos
Gemstone Astrology Gemstone according to finger and planet in hindi
Gemstone Astrology - फोटो : Adobe stock

मोती 
मोती चंद्र ग्रह से संबंधित रत्न है। इसे सोमवार के दिन या चंद्रोदय के समय धारण करें। मोती को कनिष्ठा (छोटी उंगली) में पहनना चाहिए। यह मानसिक शांति, भावनात्मक संतुलन और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gemstone Astrology Gemstone according to finger and planet in hindi
Gemstone Astrology - फोटो : adobe stock

मूंगा 
मूंगा मंगल ग्रह का रत्न है। इसे मंगलवार के दिन धारण करना शुभ माना जाता है। मूंगे को तांबे या सोने में जड़वाकर अनामिका (Ring Finger) में पहना जाता है। यह साहस, ऊर्जा और निर्णय क्षमता को मजबूत करने वाला रत्न माना गया है।

पन्ना 
हरे रंग का पन्ना बुध ग्रह का रत्न है। इसे बुधवार के दिन धारण करना शुभ होता है। पन्ना सामान्य रूप से छोटी उंगली में पहना जाता है। यह बुद्धि, वाणी, व्यापार और संवाद कौशल को बेहतर बनाने के लिए धारण किया जाता है। साथ ही कुंडली में बुध का स्थान भी मजबूत बनता है।

विज्ञापन
Gemstone Astrology Gemstone according to finger and planet in hindi
Gemstone Astrology - फोटो : abode

पुखराज
पुखराज बृहस्पति गुरु ग्रह का रत्न माना जाता है। इसे गुरुवार के दिन सोने की अंगूठी में जड़वाकर तर्जनी (Index Finger) में धारण करें। यह ज्ञान, भाग्य, वैवाहिक सुख और आर्थिक समृद्धि से जुड़ा होता है।

हीरा
ज्योतिषियों की मानें, तो हीरा शुक्र ग्रह का प्रतिनिधि रत्न है। इसे शुक्रवार के दिन धारण करना श्रेष्ठ माना गया है। हीरे को आमतौर पर सोने या प्लैटिनम में जड़वाकर अनामिका यानी रिंग फिंगर में पहना जाता है। यह सुख-सुविधाओं, आकर्षण और वैवाहिक जीवन में सकारात्मकता लाने वाला रत्न माना जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed