सब्सक्राइब करें

Rashifal 2022: साल 2022 में इन चार राशि के लोगों पर रहेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, धन लाभ के जोरदार संकेत

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 24 Nov 2021 11:58 AM IST
विज्ञापन
horoscope 2022 according to astrology predictions these 4 zodiac signs are very lucky in 2022 maa laxmi blessing and increse wealth
rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला

Rashifal 2022: साल 2021 अब कुछ ही दिनों बाद खत्म हो जाएगा और नया साल 2022 का आगाज हो जाएगा। नए साल आने पर सभी को यह उम्मीद रहती है कि पिछले साल के मुकाबले आने वाल साल बेहतर रहेगा। जो कार्य साल 2021 में पूरा न हो सका वह आने वाले नए साल में जरूर पूरा होगा। इस तरह की उम्मीद लगभग सभी को होती की है। ज्योतिषशास्त्र में आने वाले वर्ष की भविष्यवाणी की जाती है। इन भविष्यवाणी के आधार पर व्यक्ति पूरे साल का लेखा-जोखा जानता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नया साल कुछ राशियों के लिए बहुत ही शुभ होता है, तो कुछ के लिए सामान्य और मिला जुला रहता है। आज हम आपको कुछ ऐसी राशियों के बारे में बताएंगे जिनका साल 2022 बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला होगा। कुछ राशि के जातकों का साल 2022 में भाग्योदय होगा तो कुछ के सपने पूरे होंगे। इनकी इनकम में जोरदार इजाफा देखने को मिलेगा। वहीं ऐसी भी राशियां है जिनके सितारे पूरे साल चमकते रहेंगे। आइए जानते हैं साल 2022 में होने वाली भाग्यशाली राशियों के बारे में....

Trending Videos
horoscope 2022 according to astrology predictions these 4 zodiac signs are very lucky in 2022 maa laxmi blessing and increse wealth
Aries horoscope 2022 - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि- 
आने वाला नया साल 2022 मेष राशि के लोगों को ढे़र सारी खुशियां के साथ आ रहा है। इस राशि के जातकों के लिए साल 2022 बहुत ही शुभ फलदायी रहने वाला होगा। सभी तरह के सपने पूरे होने के आसार दिखाई पड़ रहे हैं। आर्थिक स्थिति में जोरदार उछाल देखने को मिलेगा। मेष राशि के जातकों का एक विशेष गुण होता है ,ये जब तक अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर लेते हैं तब तक प्रयास करते रहते हैं। अगर आपने मुश्किल कार्यों को करने की ठान लिया है तो लक्ष्य तक पहुंचने की पूरी कोशिश करते हैं। नौकरी में पदोन्नति के योग की प्रबल संभावनाएं इस वर्ष बनने और कार्य में सक्रियता और महत्वपूर्ण निर्णय लेने का सबसे शुभ समय मध्य मई से अक्टूबर तक का होगा। मेष राशि के जातकों के लिए आर्थिक दृष्टि से जनवरी से अप्रैल तक का समय शुभ परिणाम देगा।  


विज्ञापन
विज्ञापन
horoscope 2022 according to astrology predictions these 4 zodiac signs are very lucky in 2022 maa laxmi blessing and increse wealth
rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि-
साल 2022 वृषभ राशि के जातकों को प्रसन्न होने के कई मौके देगा। आर्थिक रूप से साल 2022 बहुत ही संपन्न रहने वाला है। जो जातक नौकरी में हैं उनके लिए साल 2022 कई अच्छे मौके लेकर आ रहा है। आर्थिक उन्नति के कई मौके आएंगे। पूरे साल आप धन संचय में लगे रहेंगे। इस वर्ष आपको पैतृक संपत्ति मिलने के पूरे आसार हैं। व्यापार करने वाले जातक अपने व्यापार को आगे बढ़ाने की दिशा में जरूर सफल होंगे। करियर के नजरिए से आने वाला वर्ष काफी अच्छा रहने की उम्मीद है, क्योंकि इस वर्ष के पूर्वार्ध में शनि आपकी राशि के नवम भाव में रहने वाले जिसके चलते आपके कार्य में भाग्य आपका साथ देगा यह वर्ष वृषभ राशि के जातकों के लिए एक अच्छा वर्ष होगा। आपको कई स्रोतों से धन प्राप्ति के योग बनेंगे।

horoscope 2022 according to astrology predictions these 4 zodiac signs are very lucky in 2022 maa laxmi blessing and increse wealth
rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
आपके लिए यह साल शानदार रहने वाला होगा। जीवन के हर क्षेत्र में आपको सफलता प्राप्ति होगी। भाग्य का भरपूर साथ मिलने के कारण आपके सभी तरह के कार्य बिना किसी बाधा के संपन्न होते चल जाएंगे। सेहत में किसी भी तरह की गिरावट न होने से आपके लिए साल 2022 जोश और उत्साह से भरा हुआ रहेगा। नौकरी में पदोन्नति और आर्थिक लाभ पाने की बहुत अधिक संभावना है। बिजनेस में अच्छा मुनाफा भी होगा। आपकी राशि में सातवें भाव में गुरु की स्थिति के कारण आप अपने काम और पेशे में काफी प्रगति करेंगे। यदि आप साझेदारी में किसी काम से जुड़े हैं तो आय के नए स्रोत होने के भी प्रबल संकेत हैं। 
 
विज्ञापन
horoscope 2022 according to astrology predictions these 4 zodiac signs are very lucky in 2022 maa laxmi blessing and increse wealth
rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि-
इस राशि के जातकों के लिए साल 2022 किसी वरदान से कम नहीं है। पूरे साल मां लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी। सुख और समृद्धि में जोरदार इजाफा होगा। करियर में आप अपने उच्च स्तर को प्राप्त करेंगे। पूरे साल धनु राशि के जातकों को किसी भी तरह की आर्थिक कठिनाइओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। आय के नए-नए दरवाजे आपके लिए खुलेंगे। अप्रैल से अक्टूबर तक का समय बेहद शुभ साबित होगा। इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही आपकी आमदनी में भी लगातार वृद्धि दर्ज की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed