सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 13 September 2021: सोमवार को वृश्चिक राशि में चंद्रमा, इन 4 राशियों को पहुंचाएंगे फायदा

आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 13 Sep 2021 06:15 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 13 September 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Trending Videos
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 13 September 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उन्नति और आपको दूसरों की मदद करने का दिन रहेगा। सायंकालका समय परोपकार के कार्यों में व्यतीत करेंगे कार्यक्षेत्र में भी आज आप कुछ परिवर्तन कर सकते हैं, जो आपको थोड़ी परेशानी में भी डाल सकते हैं, क्योंकि इससे आपके साथियों का मन खराब हो सकता है। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। जीवन साथी से यदि आपकी कोई अनबन चल रही थी, तो आज आप उसे दूर करने में सफल रहेंगे, लेकिन परिवार में आज माहौल सकारात्मक रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 13 September 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए चारों ओर का वातावरण सुखद रहेगा। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज दोपहर तक कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे उनके मन में हर्ष होगा। आज आप अपने परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम पर भी चर्चा कर सकते हैं, जिसमें आपको परिवार के बुजुर्ग सदस्यों की सलाह की आवश्यकता होगी। सायंकाल के समय आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, लेकिन आज आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा, नहीं तो भविष्य में आप किसी आर्थिक स्थिति पर कोई संकट मंडरा सकता है।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 13 September 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपने पिताजी व उच्च अधिकारियों की कृपा से किसी संपत्ति की प्राप्ति कर सकते हैं, जिससे आपके संपत्ति की अभिलाषा भी पूरी होगी। कार्यक्षेत्र में आज एक के बाद एक कार्य आपको सौंपा जा सकता है, जिसके कारण व्यस्तता अधिक रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज कोई सुखद अनुभव होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी आज समाप्त होगी। आज  भाइयों के साथ यदि आपका कोई मनमुटाव चल रहा था, तो वह समाप्त होगा।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 13 September 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने व्यवसाय की के लिए लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए कोई शुभ सूचना लेकर आएगी। यदि आप किसी परीक्षा की तैयारी में लगे हैं, तो आज आप उसके लिए आवेदन कर सकते हैं। यदि आपने किसी नए व्यवसाय को करने का मन बनाया है, तो उसके लिए भी दिन रहेगा। कार्य क्षेत्र में आज आपके सुझावों का स्वागत होगा, जिसे देख कर आपको खुशी होगी व आज उच्च अधिकारियों की कृपा से आप को पदोन्नति भी प्राप्त हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed