{"_id":"61e53cf3ac8eea6e230d71a3","slug":"horoscope-today-aaj-ka-rashifal-18-january-2022-dainik-rashifal-daily-horoscope-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Horoscope Today 18 January 2022: मेष, वृषभ और कन्या राशि वालों को हासिल होंगे लक्ष्य, तुला समेत तीन राशि वालों को मिलेगी अच्छी खबर","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Horoscope Today 18 January 2022: मेष, वृषभ और कन्या राशि वालों को हासिल होंगे लक्ष्य, तुला समेत तीन राशि वालों को मिलेगी अच्छी खबर
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 18 Jan 2022 07:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अत्यधिक खर्चा भरा रहेगा। आय कम होगी, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे और आज आपको अपनी संतान की संगति की ओर भी ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत संगति में फंस सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। यदि आप किसी नई प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाए, नहीं तो आपका यह सौदा आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भी आज आपको हर मात्रा में मिलता दिख रहा है। यदि आज व्यापार के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़े, तो अवश्य जाएं क्योंकि वह आपके लिए लाभदायक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 13
राशि
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज यदि आप अपने कार्य क्षेत्र में बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो वह आपके लिए बेहतर रहेगा, इसके बाद आपको काफी समस्याओं से भी मुक्ति मिलेगी। यदि आपके पिताजी को कोई स्वास्थ्य संबंधित समस्या चल रही थी, तो आज उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है, जिसके कारण आप परेशान भी रहेंगे। विद्यार्थियों को एकाग्र होकर पढ़ाई में लगना होगा और अपने लक्ष्य को पाना होगा। परिवार में आज किसी परिजन के आने से कुछ पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे और पारिवारिक एकता में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में भी आज आपके लिए दिन बेहतर रहेगा।
4 of 13
मिथुन
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपनी उम्मीद से ज्यादा धन काम आएंगे, जिसके कारण आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन उसमें भी आपको ध्यान देना होगा क्योंकि आपके शत्रु आपकी तरक्की देखकर परेशान होंगे और आपके बनते हुए कामों को भी बिगाड़ने की पूरी कोशिश करेंगे, जिससे आपको सावधान रहना होगा। आज आपको संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को भी आज मान सम्मान प्राप्त होता दिख रहा है। यदि रिश्तों में लंबे समय से कुछ कड़वाहट चल रही थी, तो वह आज समाप्त होगी।
विज्ञापन
5 of 13
राशि
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो बहुत ही सावधानी से जाएं, क्योंकि इसमें आपके वाहन के दुर्घटना होने का भय बना हुआ है, जिसके कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। जीवनसाथी से भी यदि आज आप किसी विशेष मुद्दे पर बातचीत करें, तो उसमें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें, नहीं तो कोई वाद विवाद पनप सकता है। आज आपको अपने किसी परिजन से कोई अशुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी पर भरोसा करके किसी नए कार्य को करना बेहतर रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।