सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 19 September 2021: मेष, सिंह और मीन समेत इन राशि के लोगों को मिल सकता है शानदार लाभ

आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 19 Sep 2021 06:30 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 19 September 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
Trending Videos
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 19 September 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की भी संभावना दिख रही है, लेकिन आप यदि किसी बैंक व्यक्ति अथवा किसी संस्था से कर्ज लेने की सोच रहे हैं, तो वह आपको आसानी से मिल सकता है, जिसके कारण आप अपने रुके हुए कार्य को भी पूरा करेंगे, जो लोग रोजगार में बदलाव करने की सोच रहे हैं,तो उसे कुछ समय के लिए टाल दे, नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ व्यतीत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 19 September 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपको अपने व्यापार में एक के बाद एक नया काम दिखेगा, जिसके कारण आप व्यस्त रहेंगे व भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन सावधानी पूर्वक करे, क्योकि इसमें आपके पैर में चोट लगने की संभावना बन रही है। यदि आज किसी काम में सहयोग करना पड़े, तो दिल खोलकर करें ताकि आगे चलकर यह आपको भरपूर लाभ दे सके। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आज आप अपने रुके हुए कार्यों की पूर्ति करने के लिए अपने भाई से कुछ सलाह ले सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 19 September 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा, इसलिए आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण करने की आवश्यकता है। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो भविष्य में आप के ऊपर धन का संकट मंडरा सकता है। आज आपको अचानक छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यदि आप किसी रोग से पीड़ित है, तो उसके कष्टों में भी आज कुछ वृद्धि हो सकती है, जो आपको थोड़ा परेशान करेगी। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपके मन का बोझ हल्का होगा।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 19 September 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपने किए गए कार्यों के उत्तम फल प्राप्त होंगे, जो आपकी खुशी का कारण बनेंगे, जिसके कारण आप अपने मित्रों के परिवार के सदस्यों के लिए किसी छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भी आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है, लेकिन आज आपको माताजी के स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। यदि आप आज किसी नए कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो उसमे अपने पिताजी से सलाह लेकर करें, क्योकि उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed