सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 20 January 2022: इन पांच राशि के लोगों को शुभ सूचना मिलने के संकेत, पढ़ें दैनिक राशिफल

आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 20 Jan 2022 08:36 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 20 January 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष राशिफल 2022 वृषभ राशिफल 2022 
   
मिथुन राशिफल 2022 कर्क राशिफल 2022
   
सिंह राशिफल 2022  कन्या राशिफल 2022 
   
तुला राशिफल 2022 वृश्चिक राशिफल 2022
   
धनु राशिफल 2022 मकर राशिफल 2022 
   
कुंभ राशिफल 2022 मीन राशिफल 2022
   
Trending Videos
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 20 January 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आपको शासन सत्ता का भी भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है, लेकिन आज आपको व्यापार में लेन-देन करने से पहले सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो बाद में इसके लिए आपको पछताना पड़ सकता है। छोटे व्यापारियों को भी मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित मामला लंबे समय से विवादित चल रहा है, तो उसमें आपको जीत मिल सकती है, जिसके कारण आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा। सायंकाल के समय आज आप अपने घर किसी पूजा-पाठ आदि का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें आपके कुछ परिजन भी आमंत्रित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 20 January 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बेहतर रहने वाला है। शिक्षा में मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण फूले नहीं समाएंगे, लेकिन आज आपका अपने किसी मित्र से वाद-विवाद पनपे, तो आपको उसमें वाणी की मधुरता को नहीं खोना है। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने सीनियर से शाबासी मिल सकती है, क्योंकि उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। आज विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। आज यदि आपको व्यापार में कोई निर्णय लेना पड़े, तो अपने बुद्धि व विवेक से ही ले तो बेहतर रहेगा।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 20 January 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज यदि आपके व्यापार में कोई विरोध की स्थिति भी उत्पन्न हो, तो आपको उसमें संयम रखना बेहतर रहेगा, तभी आप अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। यदि आज आप किसी नई संपत्ति को खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो वह भी आज आपको आसानी से प्राप्त होगी। विद्यार्थियों को आज अपने कमजोर विषयों पर पकड़ बनाकर रखनी होगी, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए आज बेहतर अवसर आ सकते हैं, जिन्हें परिवार के सदस्यों द्वारा मंजूरी भी तुरंत दी जा सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक पर जाने की योजना भी बना सकते हैं।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 20 January 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट लेकर आएगा, क्योंकि यदि आपको पहले से कोई रोग है, तो आज वह भी फिर से उभर सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे और आपका कार्य क्षेत्र में मन भी नहीं लगेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर्ण मात्रा में मिलता दिख रहा है। आज आपको अपनी बहन के विवाह की चिंता सताती है, जिसके कारण भी आप थोड़ा परेशान रहेंगे। यदि आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे, तो उसमें आपको लोगों का भरपूर प्यार मिलेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed