{"_id":"61efbbe8d0db1d252f10b575","slug":"horoscope-today-aaj-ka-rashifal-26-january-2022-dainik-rashifal-daily-horoscope-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Horoscope Today 26 January 2022: इन पांच राशि वालों को नौकरी और बिजनेस में मिलेगा अच्छा परिणाम, पढ़ें दैनिक राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Horoscope Today 26 January 2022: इन पांच राशि वालों को नौकरी और बिजनेस में मिलेगा अच्छा परिणाम, पढ़ें दैनिक राशिफल
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 26 Jan 2022 07:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है, क्योंकि आज आपको अपने परिवार के सदस्य के द्वारा ही तनाव मिल सकता है। परिवार में कोई ऐसी कलह उत्पन्न होगी, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे, इसलिए आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा, नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यदि आज आपको थोड़ा बहुत भी दर्द हो, तो डॉक्टरी सलाह अवश्य ले। आज आपको अपने द्वारा किए गए किसी कार्य के लिए सम्मानित किया जा सकता है, जिससे आपके आत्म सम्मान में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को भी आज अपने सभी विषयों पर मजबूत पकड़ बनानी होगी, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 13
राशि
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो वह आपके लिए लाभदायक रहने वाली है, लेकिन फिर भी आपको अपने परिवार के सदस्यों को साथ लेकर जाएं, उनकी सुरक्षा का ध्यान रखें। छोटे बच्चे आज आपके साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे, जिन्हें देखकर आपका मन प्रसन्न होगा। आज आप अपने माता-पिता से अपनी कुछ समस्याओं को साझा कर सकते हैं, जिनका समाधान भी आपको अवश्य मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अभी तक अपने साथी को अपने परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है, तो वह आज मिलवा सकते हैं, उसके लिए आज दिन बेहतर रहेगा।
4 of 13
मिथुन
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन दांपत्य जीवन के लिए सुखमय रहने वाला है। आज परिवार में कोई शुभ व मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। परिजनों का आवागमन लगा रहेगा, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा, लेकिन यदि आज आपको किसी की कोई बात भी बुरी लगे, तो आपको उसमें चुप रहना बेहतर रहेगा, नहीं तो यह आपके रिश्तों में कोई परेशानी खड़ी कर सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे, जिसके कारण पारिवारिक एकता में भी वृद्धि होगी। रोजगार की दिशा में जो लोग प्रयासरत हैं, उनको आज सफलता अवश्य मिलेगी।
विज्ञापन
5 of 13
राशि
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन बुद्धि से किए गए कार्यों में प्रगति लेकर आएगा। शिक्षा व प्रतियोगिता में आज आपको सफलता मिलती दिख रही है। आज यदि आप अपने सीनियर से भी किसी प्रकार की मदद मांगेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी, जो लोग लंबे समय से परिवार की कलह के कारण परेशान हैं, उनको आज उन समस्याओं से निजात मिलती दिख रही है, जिसका समाधान उनके परिवार के वरिष्ठ सदस्य निकालेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज अपने कार्य को ध्यान देकर करना होगा, नहीं तो उन्हें अपने अधिकारियों के सामने कोप का भाजन करना पड़ सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X