Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Horoscope Today 10 April 2021: शनिवार को ग्रहों के खेल में फंस रही हैं ये चार राशियां, होगा नुकसान, हो जाएं सावधान
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। सायंकाल के समय आज आपका कोई रुका हुआ काम बनने की संभावना बनती दिख रही है। आज आपको अपने व्यापार में कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी आप अपने व्यापार की गति को आगे बढ़ा पाएंगे। रात्रि के समय आज प्रियजनों से भेट व आमोद-प्रमोद में व्यतीत होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य में आज आपको प्राप्त होता दिख रहा है। संतान के भविष्य से संबंधित चिंता आज आपको परेशान कर सकती हैं।
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। आज आप संतोष और शांति से दिन बिताएंगे। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में भी आपको सफलता मिलेगी। नए अनुबंधों के द्वारा पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शासन में सत्ता से गठजोड़ का लाभ भी आपको मिलता दिख रहा है। रात्रि के समय आज कुछ अप्रिय व्यक्तियों के मिलने से आपको अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। संतान पक्ष की ओर से चल रही समस्याओं में आज कुछ राहत मिलती दिख रही है।
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आज आपकी किसी मूल्यवान वस्तु के चोरी होने का भय बना हुआ है। संतान को शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में आशातीत सफलता प्राप्त कर सकती है। रात्रि के समय आज किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। यदि किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आज आपका लंबे समय से चल रहा कार्य भी पूरा हो सकता है।
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आज आप अपनी चल व अचल संपत्ति में वृद्धि करने का भरपूर प्रयास करेंगे। आजीविका के क्षेत्र में भी प्रगति होगी। राज्य मान पद व प्रतिष्ठा में भी आज वृद्धि होगी, जो लोग विदेश से व्यापार करते हैं, तो उनको कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। संतान के दायित्वों की पूर्ति हो सकती है। ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ हो सकता है। जीवन साथी के लिए आज कोई उपाय खरीद सकते हैं।