Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Horoscope Today 13 April 2021: चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन भाग्यशाली होंगे ये पांच राशि के लोग, कामकाज में मिलेगी अपार सफलता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र व ऑफिस में आज आपको नए अधिकार दिए जा सकते हैं, लेकिन आप कड़ी मेहनत से लगे रहेंगे, तो अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा कर पाएंगे। संतान के विवाह संबंधी कोई शुभ सूचना आज आपको प्राप्त हो सकती है। राजकीय धन प्राप्ति के योग बनते दिख रहे हैं। घर के बुजुर्गों का आज आपको आशीर्वाद प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी, लेकिन आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण करना होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता पाने के लिए गुरुजनों के साथ की आवश्यकता होगी।
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता और भागदौड़ भरा रहेगा और आप अपने भविष्य के प्रति भी चिंतित नजर आ सकते हैं। सांसारिक सुखों की चीजों की भी आज खरीदारी करेंगे। व्यापारियों को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के बुजुर्ग सदस्यों से आज वाद-विवाद में ना पड़ें, यदि वह कोई सलाह देते हैं, तो उसे उपयोगी समझें। भविष्य में इसका आपको भरपूर लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र से संबंधित समस्याओं में आज आपको अपने पिताजी का साथ मिलेगा। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा।
आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। राजनीति से जुड़े जातकों को मान सम्मान प्राप्त होगा। जो लोग साझेदारी में व्यापार करते हैं, उनके पार्टनर के साथ कुछ अनबन हो सकती है। यदि धन का लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो सावधानी से करें। कर्ज से मुक्ति के योग बनते दिख रहे हैं। जीवनसाथी के सलाह से आज आर्थिक लाभ होगा और उनका हर कार्य में पूर्ण सहयोग मिलेगा। यदि नया व्यवसाय करने की लिए सोच रहे हैं, तो उसके मार्ग प्रशस्त होंगे। आज आपका अपना रुका हुआ धन भी कहीं से प्राप्त हो सकता है।
आज का दिन नौकरी से जुड़े जातकों के लिए उत्तम रहेगा। ऑफिस में आज आपको प्रमोशन व सैलरी दोनों मिलने की उम्मीद दिख रही है। मामा पक्ष से भी आज धन लाभ होता दिख रहा है। विद्यार्थियों को परीक्षा की मे सफलता प्राप्त होगी। सायंकाल के समय आप अपने परिजनों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। यदि कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो वह किसी अपने की मदद से सुलझता दिख रहा है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी अच्छी सफलता मिलती दिख रही है।

कमेंट
कमेंट X