फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कर्क में अतिचारी गुरु बढ़ा रहे हैं राजनीतिक अस्थिरता के संकेत, विवादों के साथ महंगाई भी कर सकती है परेशान

Tue, 21 Jul 2026 12:51 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 21 Jul 2026 12:51 PM IST
सार

Jupiter in Cancer 2026 Astrological Predictions: ज्योतिषियों के अनुसार, कर्क राशि में अतिचारी गुरु का प्रभाव वैश्विक स्तर पर कई बड़े बदलावों का कारण बन सकता है। साथ ही उनकी स्थिति कई बड़े बदलावों का भी संकेत देती हैं। आइए इसका व्यापाक प्रभाव जानते हैं।

विज्ञापन
Jupiter in Cancer 2026 Astrological Predictions for the World Nations and Global Economy
Jupiter in Cancer 2026 Astrological Predictions - फोटो : अमर उजाला AI

Jupiter in Cancer 2026 Astrological Predictions: ज्योतिष में सभी ग्रहों का अपना विशेष महत्व और प्रभाव माना गया है। प्रत्येक ग्रह अपने स्वभाव और चाल के अनुसार न केवल 12 राशियों, बल्कि देश-दुनिया की परिस्थितियों को भी प्रभावित करता है। इनमें देवगुरु बृहस्पति को सबसे शुभ और प्रभावशाली ग्रह माना जाता है। वर्तमान समय में गुरु कर्क राशि में विराजमान हैं, लेकिन वर्ष 2026 में वे अतिचारी अवस्था में गोचर कर रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु का अतिचारी गति से राशि परिवर्तन बड़े बदलावों का संकेत माना जाता है। ऐसी स्थिति का प्रभाव केवल व्यक्तिगत जीवन तक सीमित नहीं रहता, बल्कि सामाजिक, आर्थिक और वैश्विक स्तर पर भी देखने को मिलता है। कर्क राशि में अतिचारी गुरु की वर्तमान स्थिति भी देश-दुनिया में कई महत्वपूर्ण घटनाओं और बदलावों की ओर संकेत कर रही है। आइए जानते हैं कि इसका व्यापक प्रभाव क्या हो सकता है।

Jupiter in Cancer 2026 Astrological Predictions for the World Nations and Global Economy
Jupiter in Cancer 2026 Astrological Predictions - फोटो : Adobe Stock

अतिचारी गुरु का देश-दुनिया पर प्रभाव
ज्योतिषियों के अनुसार, कर्क राशि में अतिचारी गुरु का प्रभाव वैश्विक स्तर पर कई महत्वपूर्ण बदलावों का कारण बन सकता है। इस दौरान विश्व की आर्थिक व्यवस्था में अस्थिरता देखी जा सकती है। इसके अलावा अर्थव्यवस्था में कई उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकते हैं। वहीं, अगर अंतरराष्ट्रीय स्तर की बात करें, तो शक्ति संतुलन बदलने के संकेत मिल रहे हैं। वैश्विक बाजारों के साथ-साथ देश-दुनिया की वित्तीय नीतियों में भी अचानक परिवर्तन देखने को मिल सकता है। इसके कारण महंगाई बढ़ने के संकेत हैं। बात अगर धार्मिक स्तर पर करें, तो यह समय काफी संवेदनशील है। अतिचारी गुरु के प्रभाव से धर्म-संस्कृति  को लेकर कुछ मतभेद हो सकते हैं।

Jupiter in Cancer 2026 Astrological Predictions for the World Nations and Global Economy
Jupiter in Cancer 2026 Astrological Predictions - फोटो : अमर उजाला

इन 3 राशियों का बढ़ सकता है तनाव

कर्क राशि
गुरु आपकी ही राशि में अतिचारी अवस्था में विराजमान हैं, इसलिए इस दौरान मानसिक तनाव बढ़ सकता है। आर्थिक मामलों में अपेक्षा से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। कर्क राशि वालों को सभी तरह के विवादों से दूरी बनाए रखनी होगी। व्यापार में लाभ के लिए सामान्य से कहीं ज्यादा परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता रहेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jupiter in Cancer 2026 Astrological Predictions for the World Nations and Global Economy
Jupiter in Cancer 2026 Astrological Predictions - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को इस अवधि में भाग्य का साथ अपेक्षाकृत कम मिल सकता है। कई कार्यों में देरी का सामना करना पड़ सकता है। सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। लेकिन शत्रु पक्ष और विरोधियों की चालें नकाम होंगी। कामकाज में बड़ा बदलाव हो सकता है। विरोधि कामकाज में बाधा डालने के लिए साजिश रच सकते हैं।
 

विज्ञापन
Jupiter in Cancer 2026 Astrological Predictions for the World Nations and Global Economy
Jupiter in Cancer 2026 Astrological Predictions - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि
मीन राशि के जातकों को इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचें। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को सोच-समझकर लें। कोई अनचाही जिम्मेदारी मिलने से आपको परेशानी झेलनी पड़ सकती है। विवाह मार्ग में बाधाएं आ सकती हैं। संतान से जुड़ी कई परेशानियां भी सामने आएंगी।
Predictions: कैसे रहेंगे आपके लिए आने वाले महीने ? जानें किस राशि को मिलेगा लाभ और किसको होगी टेंशन
Rahu Transit 2026: सावन में इन तीन राशि वालों के बदल जाएंगे दिन, राहु करेंगे नक्षत्र परिवर्तन
Rahu Ketu Impact: दिसंबर तक इन राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे राहु-केतु, चमकी रहेगी इनकी किस्मत
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed