सब्सक्राइब करें

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर पूजा के बाद घर ले आएं ये चीजें, कई समस्याओं का मिलेगा समाधान

धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 06 Feb 2026 01:21 PM IST
सार

Mahashivratri 2026 Upay: इस वर्ष महाशिवरात्रि 15 फरवरी 2026 को मनाई जाएगी। महाशिवरात्रि पर मंदिर में अभिषेक करने के बाद वहां से कुछ पवित्र वस्तुएं घर लाना बेहद शुभ माना गया है। आइए जानते हैं कि ये कौन सी चीजें हैं।

विज्ञापन
Mahashivratri 2026 rudrabhishek bring these thing at home for money and marriage
महाशिवरात्रि पर मंदिर से घर लाएं ये चीजें - फोटो : Amar Ujala

Mahashivratri Rudrabhishek Upay: महाशिवरात्रि का पावन पर्व हर वर्ष फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। यह दिन भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के लिए अत्यंत विशेष माना जाता है। इस वर्ष महाशिवरात्रि 15 फरवरी 2026 को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी तिथि को शिव-पार्वती के दिव्य मिलन का स्मरण किया जाता है। इसी दिन भगवान शिव पहली बार शिवलिंग स्वरूप में प्रकट हुए थे। यही कारण है कि महाशिवरात्रि पर शिवलिंग का विशेष अभिषेक करने का विधान है। कहा जाता है कि इस दिन सच्चे मन से की गई पूजा से जीवन के कष्ट दूर होते हैं, ग्रह दोष शांत होते हैं और धन-समृद्धि में वृद्धि होती है। महाशिवरात्रि पर मंदिर में अभिषेक करने के बाद वहां से कुछ पवित्र वस्तुएं घर लाना भी बेहद शुभ माना गया है।



Chaitra Navratri 2026: कब से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि 2026? यहां देखें पूरा कैलेंडर और घटस्थापना मुहूर्त

Trending Videos
Mahashivratri 2026 rudrabhishek bring these thing at home for money and marriage
महाशिवरात्रि पर शिवलिंग का अभिषेक कैसे करें - फोटो : adobe stock

महाशिवरात्रि पर शिवलिंग का अभिषेक कैसे करें

  • सबसे पहले शिवलिंग पर एक लोटा जल अर्पित करें। मान्यता है कि मात्र जलाभिषेक से ही भोलेनाथ प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
  • इसके बाद थोड़ा सा दूध चढ़ाएं, जिससे आर्थिक मजबूती आती है।
  • दही से अभिषेक करने से मन की अशांति दूर होती है और रुके हुए काम बनने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahashivratri 2026 rudrabhishek bring these thing at home for money and marriage
महाशिवरात्रि पर शिवलिंग का अभिषेक कैसे करें - फोटो : adobe stock
  • फिर शिवलिंग पर शहद अर्पित करें, यह वैवाहिक जीवन में मधुरता लाता है और बीमारियों से राहत दिलाता है।
  • संतान सुख की कामना रखने वालों को घी से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए।
  • काले तिल से अभिषेक करने से नकारात्मक शक्तियों से रक्षा होती है और तंत्र बाधा दूर होती है।
  • अंत में माता पार्वती और भगवान शिव की विधिवत पूजा सभी सामग्री के साथ करें।
Mahashivratri 2026 rudrabhishek bring these thing at home for money and marriage
महाशिवरात्रि पर मंदिर से घर लाएं ये पवित्र चीजें - फोटो : adobe stock

महाशिवरात्रि पर मंदिर से घर लाएं ये पवित्र चीजें
बेलपत्र- अभिषेक के बाद शिवलिंग पर चढ़ा हुआ बेलपत्र घर लाना शुभ माना जाता है। इसे तिजोरी या पर्स में रखने से धन की कमी नहीं होती।
माता पार्वती को अर्पित सामग्री- इस दिन माता पार्वती को चढ़ाई गई चूड़ियां, सिंदूर या मेहंदी घर लाकर धारण करनी चाहिए। मान्यता है कि इससे सौभाग्य बना रहता है, पति की आयु लंबी होती है और दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ता है।
 

विज्ञापन
Mahashivratri 2026 rudrabhishek bring these thing at home for money and marriage
महाशिवरात्रि पर मंदिर से घर लाएं ये पवित्र चीजें - फोटो : adobe stock

अभिषेक का जल- शिवलिंग पर चढ़ाए गए जल को थोड़ा सा कलश में भरकर घर के सभी कोनों में छिड़कें। रोगी पर भी इसका छिड़काव किया जा सकता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और स्वास्थ्य लाभ मिलता है।


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed